फिल्म इंडस्ट्री के लोगों से अक्सर अभिनेता सलमान खान की दिलदारी के किस्से सुनने को मिलते रहते हैं। समय-समय पर उनके साथ काम करने वाले और उन्हें करीब से जानने वाले लोग उनकी तारीफें करते सुनाई देते हैं। लोग उन्हें नेकदिल इंसान के रुप में देखते हैं। आपने भी उनकी नेकदिली के कई किस्से सुने होंगे, लेकिन आज हम आपको एक ऐसा किस्सा बताने वाले हैं, जिसे आपने पहले शायद ही सुना होगा।
भाईजान ने पूरी की थी इच्छा
फिल्म निर्देशक अनीस बज्मी भाईजान सलमान खान के साथ फिल्म 'नो एंट्री' और 'रेडी' में काम कर चुके हैं। हाल ही में दिए एक साक्षात्कार में उन्होंने सलमान खान की उदारता को लेकर बातचीत की है। यह किस्सा तब का है, जब अनीस बज्मी 'रेडी' फिल्म बना रहे थे और सलमान खान ने अनीस के बेटे की बहुत बड़ी इच्छा को पूरा कर दिया था। यह किस्सा वाकई में काफी दिलचस्प है।
Heeramandi: पहली बार 'हीरामंडी' के प्रीमियर की अनदेखी तस्वीरें, भंसाली संग सितारों की दमक देख हैरान हो जाएंगे
इन महान क्रिकेटरों के साथ खेलना चाहते थे अनीस के बेटे
अनीस बज्मी के मुताबिक, जब वे 'रेडी' पर काम कर रहे थे तो उन दिनों एक क्रिकेट टूर्नामेंट चल रहा था। उस वक्त उनके बेटे की उम्र 10 साल थी और वह क्रिकेट का बहुत बड़ा फैन था। इतना बड़ा कि वह रात को अपने बगल में बैट और बॉल लेकर सोता था। अनीस के बेटे ने शोएब अख्तर और युवराज सिंह को देख लिया था और अपने पिता के सामने उन दोनों के साथ क्रिकेट खेलने की इच्छा जताई थी। यह सुनकर अनीस चौंक गए थे। संयोग से जब उनका बेटा अपनी बात कह रहा था तो सलमान खान भी वहीं मौजूद थे।
Chacha Vidhayak Hain Humare Season 3: ‘चाचा विधायक हैं हमारे’ का तीसरा सीजन रिलीज, फंसते दिखेंगे रॉनी भैया!
और आधी रात को खेलने आ गए शोएब अख्तर और युवराज सिंह
अनीस के बेटे की इच्छा सलमान के कान तक पहुंच चुकी थी। अचानक आधी रात को शोएब अख्तर और युवराज सिंह कुछ खिलाड़ियों के साथ वहां आ पहुंचे। अनीस इस बात से बिल्कुल बेखबर थे कि ऐसा कुछ होने जा रहा है। उन्होंने होटल की लॉबी में आकर देखा कि रावलपिंडी एक्सप्रेस शोएब अख्तर उनके बेटे को बॉलिंग करा रहे थे और सलमान खान फील्डिंग कर रहे थे।
'रामायण' के लिए रणबीर ने किया जबर्दस्त ट्रांसफॉर्मेशन!