फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

L2 Empuraan: आधी रात को रिलीज हुआ ‘एल2: एम्पुरान’ का ट्रेलर, पुराने अवतार में दिखे मोहनलाल, रिलीज डेट आई सामने

Thu, 20 Mar 2025 08:56 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

L2 Empuraan: मोहनलाल की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘एल2: एम्पुरान’ का आधिकारिक ट्रेलर रिलीज हो चुका है। अभिनेता अपने पुराने अवतार में नजर आए हैं। आइए जानते हैं फिल्म कब होगी रिलीज?
विज्ञापन
एल 2 एम्पुरान - फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पृथ्वीराज सुकुमारन निर्देशित और मोहनलाल अभिनीत बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘एल2: एम्पुरान’ का ट्रेलर आधी रात को रिलीज हुआ। इस सरप्राइज रिलीज ने फैंस को चौंका दिया। कुछ दिनों पहले फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था। जिसने फैंस की उत्सुकता को बढ़ा दिया था। अभिनेता और निर्माताओं ने अलग-अलग भाषा में अपने सोशल मीडिया हैंडल पर ट्रेलर को शेयर भी किया है।

विज्ञापन

पुराने अवतार में नजर आए मोहनलाल
ट्रेलर में मोहनलाल खुरेशी अब्राम या स्टीफन नेदुमपल्ली के रूप में नजर आए। उनकी प्रभावशाली मौजूदगी चौंकाने वाली है। खुरेशी के बीते हुए कल की झलक भी इसमें मिलती है। ट्रेलर में  एक राजनीतिक दल के भीतर के भयंकर सत्ता संघर्ष को भी देखा जा सकता है। यह ट्रेलर एक पूर्व विधायक से इतने सारे लोग क्यों डरते हैं? उसके अतीत में कौन से रहस्य छिपे हैं? जैसे सवाल फैंस के लिए छोड़ता है, जिसका जवाब बड़े पर्दे पर ही मिल सकता है।


यह खबर भी पढ़ें: Miss World 2025: तेलंगाना में होगा 72वें मिस वर्ल्ड पीजेंट के आयोजन, 2024 की विजेता क्रिस्टीना ने जताई खुशी

विज्ञापन


इन अभिनेताओं की मिली झलक
ट्रेलर में मोहनलाल खुरेशी के किरदार में नजर आए। पृथ्वीराज ने जायद मसूद के रुप में स्क्रीन प्रजेंस पर दमदार उपस्थिति दर्ज की। टोविनो थॉमस के जथिन रामदास, मंजू वारियर की प्रियदर्शिनी रामदास और इंद्रजीत सुकुमारन के गोवर्धन के रुप में नजर आए।


यह खबर भी पढ़ें: Box Office Report: 'छावा' पर 34वें दिन भी झमाझम बरसे नोट, बॉक्स ऑफिस पर छोटे-छोटे कदम भर रही 'द डिप्लोमैट'

कब होगी फिल्म रिलीज
ट्रेलपर के साथ फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ चुकी है। यह फिल्म 27 मार्च को मलयालम, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और हिंदी में रिलीज होगी। फिल्म को लेकर काफी लंबे समय से चर्चा थी। बीच में इसके रिलीज की तारीख बदलने की भी अफवाह उड़ी थी, लेकिन अब निर्माताओं ने ट्रेलर के साथ फिल्म के आधिकारिक रिलीज की भी घोषणा कर दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें