अंजुम फकीह मौजूदा समय में टीवी इंडस्ट्री का एक बड़ा चेहरा है। लेकिन ये पहचान बनाने के लिए उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा है। स्ट्रगल के शुरुआती दिनों में उन्हें सेल्स गर्ल तक का काम करना पड़ा। अंजुम एक रूढ़िवादी मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखती हैं। इस वजह से उन्हें काफी स्ट्रगल करना पड़ा। हाल ही में, अंजुम ने शेयर किया कि उन्होंने लोगों को यह कहते हुए सुना कि वह महिलाओं में दिलचस्पी रखती हैं। अब इसपर अभिनेत्री ने चुप्पी तोड़ी है।
महिलाओं में दिलचस्पी रखने की अफवाहों पर अंजुम ने तोड़ी चुप्पी
अंजुम ने अपने हालिया इंटरव्यू में खुलासा किया कि लोगों को लगता है कि मैं महिलाओं में इंटरेस्ट रखती हूं। 'लोगों को लगता है कि मुझे औरतों में दिलचस्पी है। मुझे सुनकर अच्छा लगा। लेकिन मैं वैसी नहीं हूं। बस इसे साफ करना चाहती हूं।' कुंडली भाग्य से अंजुम और उनकी ऑन-स्क्रीन बहन श्रद्धा आर्या की कुछ तस्वीरें काफी चर्चा में रहीं। इसी के बाद से उनसे इस तरह के सवाल पूछे जाने लगे।
Sameer Wankhede: समीर का दावा, बॉलीवुड सितारे बन रहे रेव पार्टियों के ब्रांड एंबेसेडर, बढ़ा रहे ड्रग्स व्यापार
अपनी गर्लफ्रेंड्स के करीब हैं अंजुम
कुछ दिनों पहले अंजुम की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही थी। उनकी यह तस्वीरें श्रद्धा आर्या के साथ है। पहली तस्वीर में श्रद्धा का हाथ अंजुम के ब्रेस्ट पर रखा हुआ है। उसके बाद ही ये अफवाहें उड़ी थीं कि अंजुम लेस्बियन हैं। इंटरव्यू में जब अंजुम से इस बारे में पूछा गया तो अभिनेत्री ने जवाब देते हुए कहा, 'मैं अपनी गर्लफ्रेंड्स के बहुत करीब हूं। कभी-कभी मैं उनके गालों की जगह उनके होठों पर एक किस देती हूं। वह मेरा व्यक्तित्व है। और लोग सोचते हैं कि मुझे लड़कियां पसंद हैं। ऐसा कुछ नहीं है। मैं अपनी गर्लफ्रेंड्स से बहुत प्यार करती हूं।'
Babil Khan: बाबिल ने साझा किया रात में शूटिंग का अनुभव, काउच पर सोते हुए तस्वीरें की साझा
‘खतरों के खिलाड़ी सीजन 13′ में नजर आएंगी अंजुम
आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले अंजुम ने शो ‘खतरों के खिलाड़ी सीजन 13′ में आने के अनुभव को साझा करते हुए कहा कि मैं फिजिकली उतनी फिट नहीं हूं, जिसने वहां के बाकि कंटेस्टेंट होंगे। मैं खुद को किसी भी चीज में बेहतरीन नहीं मानती हूं। मैं एक बहुत ही नॉर्मल सी लड़की हूं। इन सब के बावजूद मैं मानती हूं कि मेरा विल पावर बहुत ही मजबूत है। मैं अगर किसी चीज को ठान लूं तो उसे कर के ही मानती हूं।