फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajeev Sen: पत्नी को लेकर राजीव सेन के बदले सुर, चारु असोपा को बनाना चाहते हैं बेस्ट फ्रेंड

Thu, 18 May 2023 01:15 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

पिछले साल से अपनी शादी में लगातार आ रहे तनाव का प्रचार चारु और राजीव ने बखूबी किया था। दोनों के बीच लड़ाई इतनी बढ़ गई थी कि बात तलाक तक पहुंच गई थी। इस फैसले के बाद से ही दोनों एक-दूसरे से अलग रह रहे हैं
विज्ञापन
चारू असोपा, राजीव सेन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन की भाभी चारु असोपा और भाई राजीव सेन इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी चर्चा में हैं। पिछले दिनों चारु ने एक मीडिया संस्थान से बातचीत के दौरान बताया था कि अपने पति राजीव सेन से अलग होने के बाद मुंबई में घर ढूंढने में उन्हें कितनी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। सिंगल मदर होने के नाते कोई भी उन्हें किराए पर घर देने को राजी नहीं था। अब राजीव ने ख्वाहिश जताई है कि वे अपनी एक्स वाइफ चारू असोपा के बेस्ट फ्रेंड बनकर रहना चाहते हैं।

 

विज्ञापन

चारु को लेकर राजीव के बदले सुर
पिछले साल से अपनी शादी में लगातार आ रहे तनाव का प्रचार चारु और राजीव ने बखूबी किया था। दोनों के बीच लड़ाई इतनी बढ़ गई थी कि बात तलाक तक पहुंच गई थी। इस फैसले के बाद से ही दोनों एक-दूसरे से अलग रह रहे हैं और राजीव कभी-कभी अपनी बेटी जियाना से मिलने भी जाते हैं। अब चारु संग अपने रिश्ते को लेकर राजीव ने एक बार फिर चुप्पी तोड़ी है, लेकिन इस बार अपनी पत्नी को लेकर राजीव के सुर बदले दिखाई दे रहे हैं।

Celebs: रील ही नहीं, रियल लाइफ हीरो भी हैं ये सितारे, एक्टिंग दुनिया में आने से पहले दीं भारतीय सेना में सेवाए

दोस्त बनने की जाहिर की इच्छा
राजीव ने अपने हालिया इंटरव्यू में कहा, 'अगर चारू मुझे बुलाएगी तो मैं जरूर जाऊंगा। मुझे लगता है कि मैं अपनी बेटी जियाना का पिता होने के अलावा उसका सबसे अच्छा दोस्त हो सकता हूं।' राजीव अक्सर अपनी बेटी के साथ अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं। अब राजीव के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर लगातार कयास लगाए जा रहे हैं कि शायद राजीव चारु संग अपने रिश्ते को सुधारना चाहते हैं।

Sunita Ahuja: महाकाल के दर्शन करने पहुंचीं गोविंदा की पत्नी ने की ये बड़ी गलती, उनकी इस हरकत से नाराज हुए लोग

विज्ञापन

तलाक लेने का किया है फैसला
आपको बता दें कि खबर आ रही है कि चारु असोपा और राजीव सेन तलाक ले रहे हैं। दोनों ने तलाक की अर्जी कोर्ट में डाल दी हैं। साल 2019 में दोनों ने शादी की थी। कुछ समय बाद दोनों के बीच अनबन हुई और फिर दोनों ने अलग होने का फैसला लिया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें