फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kunal Kamra Row: कुणाल कामरा को सता रहा गिरफ्तारी का डर! अग्रिम जमानत के लिए खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा

Fri, 28 Mar 2025 01:48 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kunal Kamra Controversy: कुणाल कामरा ने बिना नाम लिए महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर तंज कसे जाने मामले पर अब मद्रास कोर्ट का रुख किया है। उन्होंने अग्रिम जमानत की याचिका दायर की है। 
 
विज्ञापन
कुणाल कामरा - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का बिना नाम लिए उन पर कटाक्ष करने को लेकर कुणाल कामरा विवादों में घिर गए। उन्हें भारी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच स्टैंड-अप कॉमेडियन ने शुक्रवार को मद्रास उच्च न्यायालय में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर की। 

विज्ञापन

दलील में कामरा ने क्या कहा?
अग्रिम जमानत के लिए दी गई याचिका में कामरा ने दलील दी कि वह तमिलनाडु के वल्लुपुरम जिले से हैं। उन्हें मुंबई पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने का डर है। मुंबई पुलिस द्वारा दो बार तलब किए जाने के बाद कामरा ने मुंबई में अपने हालिया शो के दौरान बिना नाम लिए एकनाथ शिंदे पर तीखी टिप्पणी की।इसके बाद से ही वह मुश्किल में पड़ गए, जिसके बाद बड़ा विवाद खड़ा हो गया। 


इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें:  Kunal Kamra Row: 'कुणाल कामरा की जिंदगी को कॉमेडी बना देना चाहिए', स्टैंडअप कॉमेडियन पर भड़के भाजपा विधायक

विज्ञापन

कामरा के खिलाफ मामला दर्ज
दरअसल, कॉमेडियन ने अपने एक कॉमेडी शो के दौरान महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का बिना नाम लिए उन पर गाने के माध्यम से तंज कसा। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हुआ। इससे नाराज शिवसेना समर्थकों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। कॉमेडियन ने जिस क्लब में यह शो किया था, वहां तोड़फोड़ की। इसके बाद कामरा के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई। शिवसेना विधायक मुरजी पटेल की शिकायत पर खार पुलिस ने कामरा के खिलाफ उपमुख्यमंत्री के खिलाफ कथित रूप से अपमानजनक टिप्पणी करने का मामला दर्ज किया है।


इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें: Kunal Kamra: 'गद्दार' कमेंट मामले में मुंबई पुलिस का कुणाल कामरा को समन, इस दिन खार थाने में पेश होने को कहा


सोशल मीडिया पर कुणाल कामरा ने दी प्रतिक्रिया
एफआईआर और तोड़फोड़ के बाद कुणाल कामरा ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर हाथों में संविधान लिए एक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर के कैप्शन में कामरा ने लिखा, "आगे बढ़ने का एकमात्र तरीका।" इस मामले में टी-सीरीज ने भी कामरा को कॉपीराइट नोटिस भेजा। इस पर कामरा ने कंपनी की आलोचना की।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें