इंडियाज गॉट लेटेंट मामले को लेकर मुश्किलों में फंसे कॉमेडियन और यूट्यूबर समय रैना आज महाराष्ट्र साइबल सेल के अधिकारियों के सामने पेश हुए हैं। इस दौरान कॉमेडियन थोड़े गंभीर अंदाज में नजर आए। कॉमेडियन को साइबर सेल के ऑफिस में जाते हुए देखा गया। साइबर सेल ने समय रैना को 27 या 28 मार्च को पेश होने के लिए बुलाया था। जिसके चलते आज कॉमेडी साइबर सेल के सामने पेश हुए हैं।
दूसरी बार साइबर सेल के सामने पेश हुए समय
समय रैना आज दूसरी बार साइबर सेल के अधिकारियों के सामने पेश हुए हैं। जानकारी के मुताबिक, उन्होंने आज एक बार फिर इंडियाज गॉट लेटेंट मामले को लेकर अपने बयान दर्ज कराए हैं। समय रैना जब साइबर सेल के ऑफिस पहुंचे तो वो अपने पुराने अंदाज से अलग लग रहे थे। वो काफी शांत और गंभीर नजर आ रहे थे।
यह खबर भी पढ़ें: एक फोटो से मिला था 'कृष 4' का आइडिया, जानिए नौ साल से क्यों अटकी थी फिल्म
पहले भी पेश हुए थे समय, मानी थी अपनी गलती
इससे पहले समय रैना सोमवार को साइबर सेल के सामने पेश हुए थे। उन्होंने अपने बयान दर्ज कराए थे। जानकारी के मुताबिक, साइबर सेल के अधिकारियों के सामने समय रैना ने अपनी गलती मानते हुए कहा था कि सबकुछ शो के फ्लो में हुआ। जो कुछ हुआ उन्हें उसका एहसास है। समय ने कहा था कि मैं मानता हूं, मेरी गलती है। शो के दौरान फ्लो में सबकुछ हो गया। मैंने जो भी कहा सबकुछ बिना सोचे-समझे कहा। मेरा मकसद किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का नहीं था।
यह खबर भी पढ़ें: Kunal Kamra Row: कुणाल कामरा को सता रहा गिरफ्तारी का डर! अग्रिम जमानत के लिए खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा
फरवरी में हुई थी विवाद की शुरूआत
इस पूरे विवाद की शुरूआत फरवरी में हुई थी। जब समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट के एक एपीसोड में कुछ अश्लील जोक हुए थे। जिसको लेकर शो के पैनल में मौजूद लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई थी। इस पूरे मामले में समय रैना के अलावा यूट्यूबर रणवीर अल्लाहाबादिया के साथ-साथ अपूर्वा मुखीजा, यूट्यूबर आशीष चंचलानी और कॉमेडियन जसप्रीत सिंह का नाम भी शामिल है।