फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेस्टिनेशन वेडिंग नहीं, इस थीम पर कृतिका कामरा और गौरव कपूर करेंगे शादी; कपल ने शेयर की जानकारी

Fri, 13 Feb 2026 02:00 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kritika Kamra and Gaurav Kapur: कृतिका कामरा और गौरव कपूर जल्द ही नए बंधन में बंधने वाले हैं। जानिए कब, कहां और कैसी होगी शादी…

विज्ञापन
कृतिका कामरा और गौरव कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्रिकेट होस्ट गौरव कपूर औ कृतिका कामरा जल्द ही शादी करने वाले हैं। दोनों की शादी की खबरें बीते दिनों से सुर्खियों में थी। अब खबर है कि जल्द ही गौरव और कृतिका शादी करने वाले हैं। साथ ही दोनों ने शेयर भी किया है कि वे कैसी शादी करना चाहते हैं।  

विज्ञापन


सादगी भरी होगी शादी 
कृतिका कामरा और गौरव कपूर मार्च में अपने जीवन में नई शुरुआत करने वाले हैं। लेकिन उन्होंने बड़ी और आलीशान डेस्टिनेशन वेडिंग की जगह एक मॉडर्न और मिनिमलिस्ट शादी करने का फैसला किया है। दोनों अपनी शादी की तैयारियों में खुद पूरी तरह शामिल हैं। हर छोटी-बड़ी चीज को सोच-समझकर प्लान किया जा रहा है। उनका मकसद दिखावे से दूर रहकर एक सादगी भरी शादी करना है।

विज्ञापन

कृतिका कामरा और गौरव कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

मुंबई में होगी शादी
कृतिका और गौरव अपनी सादगी भरी सोच के लिए जाने जाते हैं। वे चाहते हैं कि उनकी शादी उनके असली व्यक्तित्व को दिखाए। मॉडर्न और एलिगेंट अंदाज को अपनाने का फैसला उन्होंने किसी ट्रेंड की वजह से नहीं, बल्कि अपनी पसंद और सोच के मुताबिक लिया है।

कपल के एक करीबी सूत्र ने बताया, ‘कृतिका और गौरव के लिए शादी का मतलब बड़ा आयोजन नहीं, बल्कि उसकी अहमियत है। उन्होंने डेस्टिनेशन वेडिंग छोड़कर मुंबई में एक सादी, मॉडर्न और इंटिमेट शादी करने का फैसला किया है। वे चाहते हैं कि यह जश्न उनकी पर्सनालिटी के हिसाब से हो। शादी के लिए हर डिटेल पर खास ध्यान दिया जा रहा है। सजावट से लेकर स्टाइलिंग तक, सब कुछ उनकी पसंद और पर्सनालिटी को दर्शाएगा।’

जानकारी के मुताबिक, शादी का माहौल बेहद एनर्जी भरा और अपनापन लिए होगा। सजावट और पूरे सेटअप सादगी से भरा होगा, ताकि पूरे कार्यक्रम में अपनापन महसूस हो।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें