फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें शेयर करते हुए ऋतिक रोशन ने लिखा 'बदलाव हो रहा है', गर्लफ्रेंड सबा आजाद ने किया कमेंट

Fri, 13 Feb 2026 01:51 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Hrithik Roshan: ऋतिक रोशन ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ उन्होंने एक पोस्ट लिखी है। इस पर सबा आजाद ने कमेंट किया है।
विज्ञापन
ऋतिक रोशन - फोटो : इंस्टाग्राम@hrithikroshan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऋतिक रोशन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर अपनी प्रोफेशनल लाइफ और निजी जिंदगी के बारे में अपडेट देते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ उन्होंने एक पोस्ट लिखी है। इस पोस्ट ने लोगों का ध्यान खींचा है। इस पर कई यूजर्स के साथ उनकी गर्लफ्रेंड सबा आजाद ने भी कमेंट किया है।
विज्ञापन

ऋतिक रोशन ने शेयर की तस्वीरें
ऋतिक रोशन ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें देखा जा सकता है कि वह झील के किनारे खड़े हैं। उनके पीछे पहाड़ नजर आ रहे हैं। एक्टर ने लाल टी-शर्ट और जैकेट के साथ बैगी डेनिम और काले जूते पहने हैं। पोज देते हुए उन्होंने कैप भी पहना है।
 

ऋतिक ने लिखी दिल की बात
तस्वीरों के कैप्शन में ऋतिक रोशन ने लिखा 'अब यह मेरे सामने है। जो चीजें मैं देखता हूं, उनमें मैं साफ नजर आता हूं। बदलाव आ रहा है। दुनिया बदल रही है, जिसका पहले से इंतजार था। शांत पानी की मौजूदगी में, मेरे आस-पास की चीजों में बदलाव हो रहा है। मैं देखता हूं कि चीजें अपना आवरण उतारकर आजाद होकर बाहर आ रही हैं। वे मेरी तरह आजाद हो रही है। तारे अपनी रोशनी के साथ इंतजार कर रहे हैं। कुछ समय के लिए मैं आराम कर रहा हूं, आखिरकार मैं आजाद हूं।'

सबा आजाद ने किया कमेंट
ऋतिक रोशन की पोस्ट पर कई यूजर्स ने कमेंट किए हैं। पोस्ट पर ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड सबा आजाद ने लिखा 'जंगली चीजों की शांति?' एक दूसरे यूजर ने लिखा 'हमेशा आपके साथ'। एक और यूजर ने लिखा 'बहुत अच्छा सर।'


विज्ञापन

ऋतिक रोशन का वर्कफ्रंट
ऋतिक रोशन की आखिरी फिल्म 'वॉर 2', में जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा नहीं कर पाई थी। एक्टर अभी अपने अगले प्रोजेक्ट 'कृष 4' पर काम कर रहे हैं। फिल्म अभी प्री-प्रोडक्शन फेज में है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें