फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर कृति सेनन ने किस पर किया तंज? बहन के साथ तस्वीर साझा कर बोलीं- 'राखी फैशन कमेटी की बैठक...’

Fri, 28 Aug 2026 10:17 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

Kriti Sanon Raksha Bandhan Post: रक्षाबंधन के विज्ञापन पर हुए विवाद के बाद शुक्रवार को कृति सेनन ने अपनी बहन के साथ राखी के त्योहार सेलिब्रेट किया। इस मौके पर उन्होंने सोशल मीडिया पर एक फोटो पोस्ट कर अपनी खुशियां फैंस के साथ साझा कीं।

विज्ञापन
कृति सेनन - फोटो : अमर उजला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कृति सेनन इन दिनों रक्षाबंधन के विज्ञापन पर मचे विवाद को लेकर चर्चा में हैं। शुक्रवार को रक्षाबंधन के खास मौके पर कृति ने अपनी बहन नुपुर सेनन के साथ एक तस्वीर साझा की। इसके साथ ही उन्होंने जो कैप्शन डाला उसने यूजर्स का ध्यान अपनी ओर खींचा। 

कृति ने कैप्शन में क्या लिखा?

विज्ञापन

इस विवाद के बीच अभिनेत्री ने बहन नुपूर सेनन के साथ त्योहार मनाया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर दो राखी बंधी कलाइयों की फोटो शेयर की। इनमें से एक कृति और दूसरा उनकी बहन नुपुर का हाथ है। इसके साथ कृति ने कैप्शन में लिखा, ‘राखी फैशन कमेटी की बैठक अभी जारी है, लेकिन हम उन चीजों पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं जो वास्तव में मायने रखती हैं। आप सभी को राखी की हार्दिक शुभकामनाएं।'

विज्ञापन

कंगना ने की थी विज्ञापन की आलोचना 
बता दें कि बीते दिनों कृति का विज्ञापन सामने आने के बाद अभिनेत्री कंगना रनौत ने इसकी जमकर आलोचना की थी। उन्होंने एक पोस्ट साझा कर लिखा था, 'महिलाओं के लिए यह बहुत अच्छा समय है। हमारे वॉर्डरोब तरह-तरह के कपड़ों से भरे हुए हैं। आज की महिला ग्लोबल है। कॉकटेल ड्रेस से लेकर लहंगा-चोली, जींस से लेकर साड़ी, बिकिनी से लेकर सलवार-कमीज तक, इतने सारे ऑप्शन होने के बावजूद आप बिकिनी या अंडरगारमेंट्स पहनकर अपने भाई को राखी क्यों बांधेंगी? आपके स्टाइलिंग ऑप्शन कहां गए'?

विज्ञापन

कृति सेनन विज्ञापन - फोटो : यूट्यूब

क्या था विवाद? 

  • कृति सेनन ने बीते दिनों एक ज्वैलरी कंपनी के लिए रक्षाबंधन पर खास विज्ञापन शूट किया।
  • इस वीडियो के सामने आने के बाद ही विवाद शुरू हुआ।
  • कृति सेनन के इस विज्ञापन में दिखाया गया कि वह रक्षाबंधन का त्योहार मना रही हैं।
  • इसमें वह अपने भाई को राखी बांधने के साथ ही अपने पालतू कुत्ते को भी राखी बांधती हैं। 
  • वहीं असल विवाद उस आउटफिट पर था जो कृति ने इस विज्ञापन में पहना। वो इसमें एक ब्रालेट पहने नजर आई।
  • वीडियो के वायरल होने के बाद कृति को खूब ट्रोल किया गया।
  • हालांकि, अब कंपनी ने यह विज्ञापन वीडियाे सभी प्लेटफॉर्म से हटा दिया है।
  • हाल ही में उन्होंने इस बारे में एक पोस्ट शेयर करके जानकारी दी थी कि किसी का दिल दुखाना उनके इस विज्ञापन का मकसद नहीं था।
     

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें