बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'दो पत्ती' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। इससे पहले उन्होंने इस साल रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' में अभिनय किया था, जिसमें उन्होंने एक रोबोट का किरदार निभाया था। फिल्म में उनके साथ शाहिद कपूर मुख्य भूमिका में थे। फिल्म में एक इंसान और रोबोट के बीच की प्रेम कहानी दिखाई गई थी। हालांकि, फिल्म का अंत एक ऐसे मोड़ पर हुआ, जहां इसके दूसरे भाग की संभावना बनी रही। वहीं, अब ऐसा लगता है कि फिल्म का सीक्वल दर्शकों को देखने के लिए मिल सकता है। दरअसल, कृति ने हाल ही में 'तेरी बातों में उलझा जिया' के सीक्वल पर अपडेट साझा करते हुए बताया है कि वे और शाहिद दोनों इसके लिए उत्साहित हैं।