फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'यकीन नहीं हो रहा कि मेरी छोटी बहन की शादी हो गई', तस्वीरें शेयर कर भावुक हुईं कृति सेनन; लिखी प्यारी पोस्ट

Wed, 14 Jan 2026 10:31 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kriti Sanon Sister Marriage: बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन की शादी हो गई है। शादी के बाद कृति सेनन ने बहन को लेकर एक भावुक पोस्ट लिखी है।
विज्ञापन
कृति सेनन, नूपुर सेनन, स्टेबिन बेन - फोटो : इंस्टाग्राम@kritisanon
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन की 11 जनवरी को शादी हो गई है। शादी की सभी रस्मों में कृति सेनन मौजूद रहीं। अब उन्होंने इंस्टाग्राम पर शादी की तस्वीरों को शेयर किया है। तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने एक भावुक पोस्ट लिखी है। इसमें उन्होंने अपनी बहन नूपुर के बारे में लिखा है। इसके अलावा उन्होंने नूपुर के पति स्टेबिन बेन के बारे में भी लिखा है।
विज्ञापन

 

कृति सेनन, नूपुर सनन, स्टेबिन बेन - फोटो : इंस्टाग्राम@kritisanon
कृति सेनन ने बहन के बारे में क्या लिखा?
शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए कृति सेनन ने लिखा है 'मैं जो तुम्हारे बारे में महसूस कर रही हूं, उसे बताने के लिए शब्द काफी नहीं होंगे। यकीन नहीं हो रहा है कि मेरी छोटी बहन की शादी हो गई! जब मैं 5 साल की थी, तब तुम्हें पहली बार अपनी बाहों में लेने से लेकर, अब तुम्हारी चादर पकड़ने और तुम्हें अब तक की सबसे खूबसूरत दुल्हन के रूप में सजे हुए देखने तक। तुम्हें इतना खुश, प्यार में और अपनी जिंदगी का अगला चैप्टर शुरू करते हुए देखकर मेरा दिल भर आया है। तुम्हारे लिए हमें इससे बेहतर लाइफ पार्टनर नहीं मिल सकता था।'

रेखा से गले मिलीं शबाना, दीया के बेटे को पुचकारती दिखीं विद्या; देखें कैफी आजमी के सालगिरह समारोह के खास पल

परिवार के साथ कृति सेनन - फोटो : इंस्टाग्राम@kritisanon
कृति सेनन ने स्टेबिन बेन की तारीफ की
कृति सेनन ने स्टेबिन बेन के बारे में लिखा 'स्टेबिन बेन तुम 5 साल से ज्यादा समय से हमारे परिवार का हिस्सा हो और हर गुजरते साल के साथ हमारा रिश्ता और मजबूत हुआ है। मैं तुमसे प्यार करती हूं स्टेबिन। मुझे पता है कि मुझे जिंदगी भर के लिए एक भाई और दोस्त मिल गया है जो हमेशा मेरे साथ रहेगा। तुम दोनों को शादी करते और कसमें खाते देखना मेरी जिंदगी के सबसे खूबसूरत पलों में से एक रहा है!'
विज्ञापन

कृति सेनन, नूपुर सेनन - फोटो : इंस्टाग्राम@kritisanon
भावुक हुईं कृति सेनन
कृति सेनन ने आगे लिखा 'तुम दोनों को जिंदगी भर की खुशी और प्यार के लिए शुभकामनाएं। वह मेरी जान है और मुझे पता है कि वह तुम्हारी भी है। मैं सच में उसे दूर नहीं भेज रही हूं, तो सेनन परिवार में तुम्हारा स्वागत है। नूपुर सेनन भले ही तुम 20 मिनट की दूरी पर रहोगी और घर आती रहोगी, लेकिन तुम्हारे बिना घर सच में खाली लगेगा। हालांकि मुझे खुशी है कि अब तुम 2 घरों में खुशियां बांटोगी। मैं तुम दोनों से बहुत प्यार करती हूं।'

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें