फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Krishna Shroff: 'खतरों के खिलाड़ी' का हिस्सा बन खुश हैं कृष्णा, बोलीं- यह शो मेरे व्यक्तित्व को निखारेगा

Thu, 23 May 2024 05:25 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कृष्णा श्रॉफ से जब पूछा गया कि लोग उन्हें जैकी श्रॉफ की बेटी और टाइगर श्रॉफ की बहन के नाम से बुलाते हैं तब उन्हें कैसा लगता है। इस सवाल के जवाब में कृष्णा कहती हैं, 'मुझे बिल्कुल भी बुरा या अजीब नहीं लगता है। वे मेरे पिता और भाई हैं'। 
विज्ञापन
कृष्णा श्रॉफ - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता जैकी श्रॉफ की बेटी कृष्णा श्रॉफ इन दिनों सुर्खियों में बनी हुईं हैं। वे पहली बार किसी टीवी शो में भाग लेने जा रही हैं। कृष्णा रोहति शेट्टी के बहुचर्चित शो 'खतरों के खिलाड़ी' से अपना डेब्यू करने जा रही हैं। इस शो को लेकर वे काफी उत्साहित नजर आ रही हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपनी निजी जिंदगी से लेकर फिल्मों में काम नहीं करने तक के फैसलों के बारे में खुलकर बातें करती नजर आईं। 
विज्ञापन


मैं स्वयं में रहना चाहती हूं 
कृष्णा श्रॉफ बॉलीवुड स्टार टाइगर श्रॉफ की बहन हैं। सोशल मीडिया पर उनके लाखों चाहने वाले हैं। अपने भाई की तरह कृष्णा श्रॉफ भी फिटनेस के मामले में काफी आगे हैं। एक इंटरव्यू के दौरान जब कृष्णा से पूछा गया कि वे फिल्मों में काम क्यों नहीं करती हैं। इस सवाल के जवाब में उन्होंने ने कहा, 'मैं सिर्फ अपने आप के साथ सहज होती हूं। मैं कोई और किरदार नहीं निभा सकती हूं इसलिए मैंने आजतक फिल्मों से दुरी बनाए रखा है'। 

Feroz Khan: नहीं रहे अमिताभ बच्चन के हम शक्ल फिरोज खां, 'भाभीजी घर पर हैं' से लेकर 'शक्तिमान' तक में किया काम
विज्ञापन


मेरा व्यक्तित्व निखरेगा 
कृष्णा श्रॉफ अपने शो 'खतरों के खिलाड़ी' के बारे में बातें करते हुए कहती हैं, 'देखिए यह एक रियलिटी शो है और इस शो में मैं अपने आप के साथ रहने वाली हूं। जो मैं हूं वही लोगों को दिखेगा इसलिए मैंने इस शो में भाग लेने का फैसला लिया। इस शो में शामिल होने के बाद मुझे लगता है कि मेरा व्यक्तित्व और निखरने वाला है। मैं खुद को और बेहतर तरीके से समझ पाउंगी। मैं जब वास्तिवकता के नजदीक होती हूं तब मैं सबसे ज्यादा सहज होती हूं'। 
विज्ञापन


लग्जरी कार के शौकीन हैं ये भोजपुरी सितारे, देखें कलेक्शन

पापा और भाई के नाम से नहीं होती परेशानी 
कृष्णा श्रॉफ से जब पूछा गया कि लोग उन्हें जैकी श्रॉफ की बेटी और टाइगर श्रॉफ की बहन के नाम से बुलाते हैं तब उन्हें कैसा लगता है। इस सवाल के जवाब में कृष्णा कहती हैं, 'मुझे बिल्कुल भी बुरा या अजीब नहीं लगता है। वे मेरे पिता और भाई हैं। मैं धीरे-धीरे अपनी पहचान बनाने में जुटी हूं और जल्द ही अपनी अलग पहचान भी बना लूंगी'। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें