हिंदुस्तान टाइम्स में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, जेनिफर लोपेज को लगता है कि अभिनेता बेन एफ्लेक ने उनका अपमान किया है और अपने को किसी दूसरी तरह की शर्मिंदगी से बचाने के लिए वो जल्दी तलाक ना लेकर इसे टाल रही हैं। रिपोर्ट में एक सूत्र के जरिए बताया गया है कि जेनिफर लोपेज और बेन एफ्लेक दो-दो बार शादी कर चुके हैं और वो भी एक ही साल के लगातार दो महीने में। उन्होंने पहली शादी जुलाई 2022 में लास वेगास में की थी। इसके बाद अगस्त 2022 में दूसरी बार शादी की थी, जो जॉर्जिया में हुई थी।
OTT This Week: 'फिर आई हसीन दिलरुबा' से 'ग्यारह ग्यारह' तक, ओटीटी पर मिलेगा क्राइम-थ्रिलर के साथ रोमांस का मजा
जेनिफर लोपेज और बेन एफ्लेक
- फोटो : इंस्टाग्राम @benaffleckkofficial
बेन एफ्लेक ने इससे पहले जेनिफर गार्नर के साथ शादी की थी और वो तीन बच्चों के पिता हैं। वहीं, जेनिफर लोपेज, जो बेन के साथ आने से पहले तीन शादी कर चुकी हैं, दो बच्चों- मैक्स और एम्मे की मां हैं। दोनों बच्चे जुड़वां हैं। बेन और जेनिफर की कोई संतान नहीं हैं। हालांकि, कहा जाता है कि जेनिफर लोपेज अपने पति बेन की बेटी वायलेट के साथ काफी करीबी रिश्ता रखती हैं। तलाक के बीच लोपेज इस बात से भी खफा है कि पांचों बच्चे फंस गए हैं।
Arbaaz Khan Birthday: अरबाज खान ने घर पर मनाया बर्थडे, कैजुअल लुक में हैंडसम लगे अभिनेता