फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Logan: जानिए कौन है लोगन, इसका मार्वल से क्या नाता है और एक्स-मेन फ्रेंचाइजी में अब तक इसकी क्या कहानी रही?

Thu, 25 Jul 2024 02:29 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

लोगन यानी वूल्वरिन एक्स-मेन सीरीज की फिल्मों का एक चर्चित किरदार है। इसकी कहानी साल 2000 में आई 'एक्स-मेन' से शुरू होती है, जब प्रोफेसर चार्ल्स जेवियर लोगन को एक्स-मेन की टीम में शामिल करते हैं।  
विज्ञापन
लोगन - फोटो : इंस्टाग्राम @thehughjackman
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोगन एक्स-मेन फ्रेंचाइजी की फिल्मों का एक चर्चित किरदार है। इसे वूल्वरिन के नाम से भी जाना जाता है। यह इस पूरी सीरीज का प्रमुख चेहरा है। वैसे तो लोगन का असली नाम जेम्स हाउलेट है, मगर लोग इसे लोगन या वूल्वरिन से ही जानते हैं। एक्स-मेन सीरीज की अब तक सात फिल्मों में लोगन की कहानी देखने को मिली है और वो आखिरी बार साल 2017 में आई 'लोगन' में नजर आए थे। अब उन्हें 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' में देखा जाएगा, जिसमें वो डेडपूल के साथ मिलकर एक दुश्मन का सामना करेंगे। इस किरदार को ह्यू जैकमैन निभाते हैं।

विज्ञापन


Ananya Panday: एक महीने का हुआ अलाना पांडे का बेटा, मौसी अनन्या ने लुटाया प्यार, सोशल मीडिया साझा किया वीडियो

लोगन - फोटो : इंस्टाग्राम @thehughjackman
एक्स-मेन फ्रेंचाइजी की फिल्मों में लोगन की अब तक की कहानी

एक्स-मेन: यह फिल्म साल 2000 में रिलीज हुई थी। इसका निर्देशन ब्रायन सिंगर ने किया है। फिल्म में प्रोफेसर चार्ल्स जेवियर द्वारा लोगन को एक्स-मेन की टीम में शामिल किया जाता है, जिसके बाद उसकी यात्रा शुरू होती है।

एक्स2: एक्स-मेन यूनाइटिड: यह फिल्म 2003 में आई थी और इसे भी ब्रायन सिंगर ने ही डायरेक्ट किया था। इस फिल्म में लोगन अपने अतीत की खोज में निकलता है और इस दौरान उसे अपने अतीत की कुछ झलकियां मिलती हैं।

एक्स-मेन: द लास्ट स्टैंड: साल 2006 में रिलीज हुई और ब्रेट रैटनर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में लोगन और फीनिक्स (जीन ग्रे) का संघर्ष देखने को मिलता है। 

एक्स-मेन ऑरिजिन्स: वूल्वरिन: गेविन हुड द्वारा निर्देशित यह फिल्म साल 2009 में रिलीज हुई थी। इसमें लोगन का अतीत दिखाया गया है। साथ ही साथ उनके वूल्वरिन बनने की कहानी भी बताई गई है।

द वूल्वरिन: इस फिल्म को जेम्स मैनगोल्ड ने डायरेक्ट किया था और यह 2013 में रिलीज हुई थी। इसमें लोगन जापान जाता है, जहां वो अपने एक पुराने मित्र से मिलता है। यहां उसके जीवन का नए संघर्ष शुरू होता है, क्योंकि वो याकूजा और म्यूटेंट से जुड़े षड्यंत्र में फंस जाता है।

एक्स-मेन: डेज ऑफ फ्यूचर पास्ट: इस फिल्म के जरिए ब्रायन सिंगर एक बार फिर एक्स-मेन सीरीज के निर्देशक की कुर्सी पर बैठे थे। फिल्म 2014 में आई थी। इस फिल्म में लोगन को अतीत में भेजा जाता है, जहां वो इतिहास बदलने की कोशिश करते हैं।

लोगन: जेम्स मैनगोल्ड द्वारा निर्देशित इस फिल्म में लोगन के बुढ़ापे की कहानी देखने को मिलती है। साथ ही उसे एक म्यूटेंट बच्ची लौरा की मदद भी करनी होती है। यह फिल्म 2017 में रिलीज हुई थी।

Citadel Honey Bunny: इस दिन उठेगा 'सिटाडेल हनी बनी' की रिलीज डेट से पर्दा, निर्माताओं ने साझा किया पोस्टर
विज्ञापन

ह्यू जैकमैन - फोटो : इंस्टाग्राम @thehughjackman
मार्वल फिल्मों से लोगन का नाता

लोगन यानी वूल्वरिन पात्र का नाता मार्वल कॉमिक्स से है। इसे लेन वेन और जॉन रोमिता ने बनाया है और यह कॉमिक्स के मुख्य पात्रों में से एक है। वूल्वरिन का सबसे पहली बार परिचय 'द इंक्रेडिबल हल्क' में हुआ था। मालूम हो कि एक्स-मेन फ्रेंचाइजी की फिल्मों को मार्वल स्टूडियोज ने नहीं, बल्कि 20th सेंचुरी फॉक्स ने बनाया था। इस तरह फ्रेंचाइजी की फिल्मों का मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स से कोई नाता नहीं था। मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की शुरुआत तो आयरन मैन से हुई है, जो 2008 में रिलीज हुई थी। 2019 में डिज्नी ने 20th सेंचुरी फॉक्स का अधिग्रहण कर लिया, जिसका नतीजा यह हुआ कि इसके बनाए एक्स-मेन समेत कई किरदारों के राइट्स भी डिज्नी के ही हाथ में आ गए।

Nagesh Darak Death: मराठी सिनेमा के नामचीन निर्देशक नागेश दरक का हुआ निधन, 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें