फराह खान ने चार्ज की इतनी फीस
सियासत की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर फराह खान ‘लॉक अप 2’ को होस्ट करने के लिए हर एपिसोड के करीब 15 लाख से 25 लाख रुपये तक चार्ज कर रही हैं। हालांकि, इस रकम को लेकर अभी तक फराह खान या शो के मेकर्स की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
कई शो होस्ट कर चुकी हैं फराह खान
फराह खान इससे पहले भी कई रियलिटी शोज में होस्ट और जज के रूप में नजर आ चुकी हैं। उन्होंने ‘बिग बॉस’ के कई एपिसोड्स भी होस्ट किए हैं, जिसकी तुलना अब ‘लॉक अप 2’ से की जा रही है। इसके अलावा वह ‘झलक दिखला जा’, ‘खतरों के खिलाड़ी’, ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ और ‘इंडियन आइडल’ जैसे शोज का भी हिस्सा रह चुकी हैं।
रितेश देशमुख की फीस
रितेश देशमुख की फीस को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन सियासत की रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्हें भी लगभग उतनी ही फीस मिल रही है जितनी उन्हें ‘बिग बॉस मराठी’ होस्ट करने के दौरान मिली थी। बताया जा रहा है कि वह हर एपिसोड के करीब 30 लाख से 40 लाख रुपये तक चार्ज कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Rajesh Sharma: राजेश शर्मा की सेहत पर बड़ा अपडेट; सुदीपा चटर्जी ने दी जानकारी; कहा- ‘पहले से थोड़ा बेहतर हैं’
हालांकि, रितेश का रियलिटी शो होस्ट करने का अनुभव फराह खान के मुकाबले थोड़ा कम है, लेकिन ‘बिग बॉस मराठी’ में उनकी होस्टिंग को दर्शकों ने काफी पसंद किया था।
लॉक अप में सुनीता आहूजा
- फोटो : सोशल मीडिया