फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैन डिएगो कॉमिक-कॉन में दिखाया जाएगा फिल्म 'रामायण' का फर्स्ट लुक; रणबीर कपूर और यश रहेंगें मौजूद

Fri, 10 Jul 2026 11:19 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ramayana First Look at San Diego: नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण' का फर्स्ट लुक सैन डिएगो कॉमिक कॉन में दिखाया जाएगा। 23 जुलाई को वहां फर्स्ट लुक रिवील होगा। इस दौरान रणबीर कपूर और यश भी उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
रामायण-यश - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पौराणिक फिल्म 'रामायण' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। इसे दुनियाभर में बड़े स्तर पर रिलीज किया जाएगा। अब इस फिल्म को सैन डिएगो कॉमिक-कॉन (SDCC) 2026 के आधिकारिक शेड्यूल में जगह मिल गई है। रिलीज से पहले विदेशों में चर्चा का विषय बन चुकी इस फिल्म का फर्स्ट लुक 23 जुलाई को सैन डिएगो कॉमिक-कॉन में दिखाया जाएगा।

विज्ञापन


क्या है सैन डिएगो कॉमिक-कॉन?
सैन डिएगो कॉमिक-कॉन (SDCC) दुनिया का सबसे बड़ा वार्षिक पॉप-संस्कृति और कॉमिक बुक सम्मेलन है। इसकी शुरुआत 1970 से हुई थी। 23 जुलाई से 26 जुलाई 2026 तक इसका आयोजन होगा। पहले दिन ही यहां 'रामायण' की पहली झलक देखने को मिलेगी। फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा, डायरेक्टर नितेश तिवारी के अलावा मुख्य सितारे रणबीर कपूर और यश फर्स्ट लुक पेश करेंगे। 

ग्लोबल कैंपेन में अहम पड़ाव
यह खबर ऐसे समय में आई है, जब कुछ दिन पहले ही ऐसी खबरें आई थीं कि मेकर्स 18 जुलाई को नई दिल्ली में फिल्म का जबर्दस्त ट्रेलर लॉन्च करने की योजना बना रहे हैं। बता दें कि एसडीसीसी के आधिकारिक शेड्यूल के मुताबिक, सैन डिएगो कॉमिम कॉन में 'रामायण' पैनल 23 जुलाई, 2026 को दोपहर 3:15 बजे PDT (सुबह 3:15 बजे IST) पर कन्वेंशन की सबसे बड़ी जगहों में से एक, बॉलरूम 20 में आयोजित किया जाएगा। यह प्रेजेंटेशन फिल्म के ग्लोबल प्रमोशन कैंपेन में एक अहम पड़ाव है, क्योंकि मेकर्स इस बड़े प्रोजेक्ट को भारत से बाहर के दर्शकों तक भी बड़े स्तर पर पहुंचाना चाहते हैं।
विज्ञापन


'रामायण' के बारे में
फिल्म 'रामायण' मेगा बजट फिल्म है, जिसे करीब 4000 करोड़ रुपये की लागत के साथ बनाया जा रहा है। रणबीर कपूर इसमें भगवान राम की भूमिका अदा कर रहे हैं, वहीं साई पल्लवी को माता सीता के रोल में देखा जाएगा। यश रावण का किरदार निभाते दिखेंगे। वहीं, सनी देओल प्रभु हनुमान की भूमिका में होंगे। इस फिल्म में रकुल प्रीत सिंह, कुणाल कपूर, लारा दत्ता, अरुण गोविल और शीबा चड्ढा जैसे सितारे भी हैं। फिल्म दो हिस्सों में रिलीज होगी। पहला हिस्सा इस साल दिवाली पर आएगा और दूसरा हिस्सा अगले साल दिवाली पर दस्तक देगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें