फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deepika Padukone: कैसी हैं दीपिका पादुकोण और उनकी बेटी? मां उज्जला ने बताया दोनों की सेहत का हाल

Sun, 29 Sep 2024 12:05 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

दीपिका पादुकोण काफी समय से लोगों से दूर अपनी बेटी के साथ समय बिता रही हैं। ऐसे में प्रशंसकों को उनके स्वास्थ्य से जुड़ी कोई अपडेट नहीं मिल पाई है। इस बीच दीपिका पादुकोण की मां उज्जला पादुकोण और बहन अनीशा पादुकोण ने दीपिका की हेल्थ को लेकर अपडेट दी है।
विज्ञापन
दीपिका पादुकोण - फोटो : इंस्टाग्राम @deepikapadukone
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी बेटी और पति रणवीर सिंह के साथ समय बिता रही हैं। दीपिका सोशल मीडिया के जरिए लोगों से जुड़ी रहती हैं। हालांकि, लोगों को उनकी और उनकी बेटी की हेल्थ के बारे में ज्यादा कुछ नहीं पता है। दीपिका पादुकोण की मां उज्जला पादुकोण और बहन अनीशा पादुकोण ने शनिवार को पैपराजी से बात करते हुए दोनों की हेल्थ पर अपडेट दी है। उन्होंने कहा कि वह दीपिका और उनकी बेटी के साथ समय बिताने के लिए शहर में ही हैं। एक रेस्टोरेंट के बाहर दोनों को निकलते हुए पैपराजी से बात की।
विज्ञापन

दीपिका पादुकोण - फोटो : इंस्टाग्राम@deepikapadukone
दीपिका की मां ने दिया ये जवाब
एक फोटोग्राफर के पूछने पर कि क्या बच्चा और दीपिका ठीक हैं, दीपिका की मां ने सिर हिलाकर हां में इशारा किया। दीपिका की मां और बहन उनसे मिलने मुंबई आई हैं। दीपिका पादुकोण ने हाल ही में स्टोरी पर भाई-बहनों के बीच की बॉन्डिंग को लेकर एक तस्वीर साझा की है। तस्वीर में एक शख्स चैनल बदलने की कोशिश करता हुआ दिख रहा है, जबकि दूसरा शख्स मस्ती में अपने हाथ से सेट-टॉप बॉक्स को ब्लॉक कर रहा है। फोटो के कैप्शन में लिखा है, "भाई बहन के साथ बड़े होते हुए....मुझे समझाने की जरूरत नहीं है कि यहां क्या हो रहा है।" 

 
विज्ञापन

दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया अपना हाल
दीपिका पादुकोण के मां बनने के बाद उनकी जिंदगी में जो बदलाव आ रहे हैं, उन्हें समय-समय पर साझा कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम बायो में बदलाव किया। महिला सोते-सोते अचानक उठती है और किचन से अपने लिए खाना लेकर आती है। बड़ी मुश्किल से जूझते हुए वह एक कौर खा पाती है और तब तक उसे नींद आ जाती है, खाना छोड़ वह सो जाती है। इस वीडियो के साथ लिखा है, 'अगर एडल्ट भी नवजात शिशुओं की तरह होते तब का हाल...'। वर्क फ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण जल्द ही रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स फिल्म सिंघम अगेन में नजर आने वाली हैं। इसमें उनके किरदार का नाम शक्ति है। फिल्म में उनके साथ रणवीर सिंह भी हैं। इस फिल्म को दिवाली के मौके पर रिलीज करने की तैयारी है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें