फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kiku Sharda: 'प्रोफेशन पर जाना है?' आदित्य नारायण की बात सुन गुस्से में आए कीकू, 'राइज एंड फॉल' में हुई लड़ाई

Sat, 20 Sep 2025 03:19 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kiku Sharda Angry on Aditya Narayan: शो 'राइज एंड फॉल' के हालिया प्रोमो में कंटेस्टेंट्स एक दूसरे से भिड़ते हुए नजर आए। एक तरफ सिंगर आदित्य नारायण और एक्टर अर्जुन बिजलानी एक दूसरे से नाराज दिखे तो वहीं कॉमेडियन कीकू शारदा भी आदित्य पर भड़क गए।
विज्ञापन
आदित्य नारायण-कीकू शारदा - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शो 'राइज एंड फॉल' के हालिया प्रोमो में कंटेस्टेंट्स एक दूसरे से भिड़ते हुए नजर आए। एक तरफ सिंगर आदित्य नारायण और एक्टर अर्जुन बिजलानी एक दूसरे से नाराज दिखे तो वहीं कॉमेडियन कीकू शारदा भी आदित्य पर भड़क गए।
विज्ञापन


कीकू शारदा ने जाहिर की निराशा
मेकर्स की ओर से जारी किए गए नए प्रोमो में कॉमेडियन कीकू शारदा काफी गुस्से में नजर आ रहे हैं। वो पेंटहाउस में मौजूद साथी कंटेस्टेंट्स से खुश नहीं लग रहे। उन्होंने कहा कि जिस तरह से ये लोग खेल रहे हैं, मुझे पसंद नहीं आ रहा है। ये सोचते हैं कि वर्कर्स को ऊपर नहीं आने दिया जाएगा। कीकू की इस बात को सुनकर धनश्री सहमत नहीं होतीं। वो इस बात को खारिज करती हैं।
 


यह खबर भी पढ़ें: Bigg Boss 19: 'अनुपमा' के अनुज पर भड़के सलमान, वीकेंड का वार पर लगाई गौरव खन्ना की क्लास
विज्ञापन


अर्जुन बिजलानी और आदित्य में भी हुई लड़ाई
इसके बाद बेसमेंट में मौजूद अर्जुन बिजलानी गायक आदित्य नारायण से कहते हैं कि वो कभी भी गलत के खिलाफ अपना स्टैंड नहीं लेते हैं। अर्जुन की इस बात को सुनकर आदित्य काफी भड़क जाते हैं। वो अर्जुन से कहते हैं कि आप कोई दूध पीते बच्चे नहीं हो। आपकी ये आवाज कहां थीं जब आप यहां पेंटहाउस में मौजूद थे। टीवी में आते ही आप मुंह चलाने लगते हो। 

आदित्य नारायण पर भड़के कीकू शारदा 
इसके बाद प्रोमो में नजर आते हैं कीकू शारदा, जो आदित्य से कहते हैं मजाक करने के नाम पर किसी से बद्तमीजी नहीं कर सकते। कीकू की ये बात सुनकर आदित्य कहते हैं कि फिर ऐसे तो आपके 1000 जोक्स में से 500 जोक्स सारकाज्म होते हैं, इसका मतलब ये है कि आप बद्तमीजी करते हो। इसके बाद कीकू का पारा हाई हो जाता है और वो आदित्य से पूछते हैं कि 'प्रोफेशन पर जाना है फिर?'। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें