फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: सिंगर जुबीन का आखिरी वीडियो वायरल, लाइफ जैकेट पहनकर यॉट से पानी में कूदते दिखे सिंगर

Sat, 20 Sep 2025 02:57 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Zubeen Garg Viral Video: सिंगर जुबीन गर्ग का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो लाइफ जैकेट पहनकर तैराकी करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
जुबीन गर्ग - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गायक जुबीन गर्ग की मौत से म्यूजिक इंडस्ट्री सदमे में है। सिंगर की सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग करते वक्त एक हादसे में मौत हो गई। वो वहां परफॉर्मेंस करने गए थे। अब गायक का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो स्कूबा के लिए नौका से छलांग मारते दिख रहे हैं। इसके बाद वो समुद्र में तैराकी करते भी नजर आ रहे हैं।

लाइफ जैकेट पहनकर जुबीन ने लगाई छलांग

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसे मौत से पहले सिंगर का आखिरी वीडियो बताया जा रहा है। सामने आए इस वीडियो में जुबीन क्रूज पार्टी का आनंद लेते हुए और लाइफ जैकेट पहनकर समुद्र में कूदते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि सिंगर लाइफ जैकेट पहनकर समुद्र में छलांग लगाते हैं और उसके बाद तैराकी करते भी नजर आते हैं। वीडियो में सिंगर के साथ कुछ और लोग भी तैराकी करते नजर आ रहे हैं। 
 


 

नहीं बचा सके डॉक्टर्स
रिपोर्ट्स के अनुसार, तैराकी के दौरान दौरा पड़ने के बाद सिंगापुर के अधिकारियों ने जुबीन को समुद्र से बाहर निकाला। जहां लाइफ गार्ड्स ने तुरंत उन्हें सीपीआर भी दिया। इसके बाद उन्हें सिंगापुर जनरल अस्पताल ले जाया गया। लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद गायक को नहीं बचाया जा सका और उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ेंः Zubeen Garg: जुबीन के निधन की जांच करवाएगी असम सरकार, सीएम सरमा ने दी जानकारी; जल्द भारत लाया जाएगा गायक का शव

सिंगापुर में हो चुका है सिंगर के शव का पोस्टमार्टम 
जुबीन के निधन के बाद असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा लगातार इस मामले पर नजर बनाए हुए हैं। सीएम ने आज बताया कि जुबीन का सिंगापुर में पोस्टमार्टम हो चुका है। अब उनके शव को भारत लाया जा रहा है। गायक के पार्थिव शरीर को लोगों के अंतिम दर्शन के लिए सरुसजाई स्टेडियम में रखा जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें