फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Smriti Irani: 'स्मृति ईरानी ने आशियाना बसाने में की मेरी मदद...', ख्याति ने दोस्ती के लम्हों को किया याद

Tue, 11 Apr 2023 12:55 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

ख्याति का केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से काफी गहरा संबंध भी था।  ख्याति बताती हैं कि आज भी स्मृति उनके लिए बहुत स्पेशल हैं। यही नहीं, ख्याति ने खुलासा किया है कि स्मृति ने उन्हें घर दिलाने में उस वक्त में भी मदद की थी।
विज्ञापन
ख्याति और स्मृति - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ख्याति यश केसवानी टीवी जगत का जाना माना नाम हैं। इन दिनों ख्याति सीरियल कुमकुम भाग्य में नजर आ रही हैं। हालांकि, इन दिनों यह सीरियल टीआरपी लिस्ट में अपनी जगह बनाने में कामयाब नहीं हो रहा है। ख्याति का केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से काफी गहरा संबंध भी था।  ख्याति बताती हैं कि आज भी स्मृति उनके लिए बहुत स्पेशल हैं। यही नहीं, ख्याति ने खुलासा किया है कि स्मृति ने उन्हें घर दिलाने में उस वक्त में भी मदद की थी।
विज्ञापन

ख्याति ने स्मृति संग बताई अपनी दोस्ती

हाल ही में, एक इंटरव्यू में ख्याति ने खुलासा किया कि सीरियल में तुलसी का किरदार जितना  केयरिंग है, असल जिंदगी में वह अपने साथियों का इससे भी ज्यादा ख्याल रखती हैं। यही नहीं, ख्याति ने यह भी खुलासा किया कि स्मृति ने उन्हें घर दिलाने में उस वक्त में भी मदद की थी। ख्याति इस संबंध को अपनी बरसों पुरानी दोस्ती का नाम देती हैं। 

Ananya Panday: अनन्या-आदित्य रॉय के अफेयर की चर्चाओं पर मां भावना पांडे ने तोड़ी चुप्पी, कही यह बात

 स्मृति ने घर लेने में किया था मदद

ख्याति ने आगे कहा, 'बहुत से लोग स्मृति को एक दोस्त, को-स्टार, राजनेता के रूप में जानते हैं, लेकिन मैंने उन्हें एक ऐसे इंसान के रूप में देखा है, जो हमेशा दूसरों की मदद के लिए सबसे आगे खड़ी रहती हैं। उन्होंने मुझे मेरा पहला घर दिलाने में बहुत मदद की थी। तब मुझे घर खरीदने के लिए होम लोन लेने में बड़ी समस्या आ रही थी। यह बात साल 2004 की है, जब मैंने स्मृति से 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के सेट पर अपनी परेशानी शेयर की थी। मुझे याद है कि इसके अगले ही दिन कैसे उन्होंने मेरी मदद की और बैंक वालों से मेरी मीटिंग करवाई थी। सच में आज भी उनका यह मदद मुझे याद आता है।'

Sushmita Sen: 'आर्या 3' की शूटिंग को दौरान सुष्मिता को पड़ा था हार्ट अटैक, सेट पर भी किसी को नहीं लगी थी भनक

विज्ञापन

दूसरा घर भी स्मृति के भरोसे ही लिया था

स्मृति ईरानी की तारीफ में ख्याति ने आगे कहा, स्मृति ने न सिर्फ  बैंक वालों से मेरी मीटिंग कराई, बल्कि कर्ज में मेरी पहली रेफरेंस भी बनीं। इसके साथ ही उन्होंने मेरा होम लोन भी अप्रुव करवाया था। अपना दूसरा घर भी मैंने उन्हीं को आधार बनाकर लिया था। आज शायद स्मृति इस बात को भूल गई हो, लेकिन आज भी मुझे वह दिन याद है। स्मृति जैसा व्यक्ति मिलना काफी मुश्किल है।  


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें