फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Urfi Javed: करीना कपूर की तारीफ मिलते ही बदले उर्फी जावेद के तेवर, बोलीं- भाड़ में जाएं रणबीर

Sat, 08 Apr 2023 10:19 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

उर्फी जावेद ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में एक बार फिर करीना कपूर द्वारा की गई तारीफ के बारे में बात की है। इसके साथ रणबीर कपूर को लेकर स्टेमेंट भी दिया है।
विज्ञापन
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता करीना कपूर खान और रणबीर कपूर ने हाल ही में इंटरनेट सेंसेशन उर्फी जावेद की फैशन चॉइस के बारे में खुलकर बात की थी। दोनों कलाकारों द्वारा दिए गए रिव्यू एक बार फिर उर्फी को लाइमलाइट में ले आए थे। जहां रणबीर कपूर ने उर्फी की चॉइस को खराब बताया था, वहीं करीना ने इंटरनेट सेंसेशन की जमकर तारीफ की थी। ऐसे में अब हाल ही में एक बातचीत में, उर्फी ने कहा कि अब जब करीना ने अपना फैसला सुना दिया है, तो उन्हें रणबीर की राय की परवाह नहीं है।

विज्ञापन

उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया
उर्फी जावेद ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में एक बार फिर करीना कपूर द्वारा की गई तारीफ के बारे में बात की है। उन्होंने कहा, 'मैं यकीन नहीं कर पा रही थी, मुझे लगा था कि करीना कपूर मजाक कर रही हैं। वीडियो देखने के बाद मुझे एहसास हुआ कि मैंने जीवन में कुछ हासिल किया है।' इसके साथ ही उर्फी ने कहा कि वह रणबीर के कमेंट के बाद काफी परेशान थीं। वह बोलीं, 'भाड़ में जाए रणबीर, करीना ने मेरी तारीफ की हैं, अब तो रणबीर के वेरिफिकेशन की जरूरत नहीं है।' 
Preity Zinta: प्रीति जिंटा ने दिव्यांग को क्यों नहीं दिए थे पैसे? ट्रोल होने के बाद बताई हकीकत

उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया
करीना कपूर के साथ एक बातचीत में, रणबीर ने खुलासा किया था कि वह उर्फी के फैशन के फैन नहीं हैं और उन्हें अभिनेत्री की पसंद बहुत खराब लगती है। कुछ दिनों बाद, करीना ने एक साक्षात्कार में कहा, 'मैं उर्फी की तरह साहसी नहीं हूं लेकिन मुझे लगता है कि यह बेहद बहादुर और बेहद साहसी हैं। फैशन लोगों को अपने आपको एक्सप्रेस करने की स्वतंत्रता देता है। मुझे लगता है कि जिस आत्मविश्वास के साथ वह यह सब करती हैं, मुझे लगता है कि वह वास्तव में बहुत कूल और अद्भुत दिखती हैं।'
विज्ञापन

उर्फी जावेद - फोटो : social media
आपको बता दें, उर्फी जावेद ने पिछले दिनों अपने ट्विटर हैंडल पर एक माफीनामा पोस्ट कर सनसनी मचा दी थी। हमेशा लोगों को झटके देने वाली उर्फी जावेद ने सोशल मीडिया यूजर्स को हाल ही में माफी भरा संदेश लिख फिर से चौंकाने का काम किया है। अपने लेटेस्ट ट्वीट में उर्फी ने लिखा, 'मैं जो पहनती हूं उससे सभी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए मैं माफी मांगती हूं। अब से आप लोग एक बदली हुई उर्फी को देखेंगे। बदले हुए कपड़े, माफी।'
Boney Kapoor: कर्नाटक में चुनाव अधिकारियों ने जब्त किए 39 लाख के चांदी के बर्तन, बोनी कपूर का नाम आया सामने
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें