फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khushi Kapoor: माता-पिता की तरह खुशी का ख्याल रखती हैं जान्हवी, जिंदगी की मुश्किलों से निपटने की देती हैं सलाह

Fri, 02 Aug 2024 09:24 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेत्री खुशी कपूर अपनी बहन जान्हवी कपूर के साथ अपने रिश्ते को लेकर अपनी भावनाएं साझा की हैं। 
उन्होंने बताया कि कैसे उनकी बड़ी बहन उनका सहयोग करती हैं। 
 
विज्ञापन
खुशी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @khushi05k
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खुशी कपूर अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। उन्होंने जोया अख्तर की फिल्म ‘द आर्चीज’ से बॉलीवुड में कदम रखा। इसमें उनके साथ सुहाना खान, अगस्त्य नंदा, वेदांग रैना और अन्य कलाकार थे। फिल्म को प्रशंसकों और आलोचकों दोनों से ही प्रशंसा प्राप्त हुई। हाल ही में वह ‘इंडिया कॉउचर वीक 2024’ में वेदांग रैना के साथ रैंप वॉक करती दिखीं। एक साक्षात्कार में अभिनेत्री ने अपनी बड़ी बहन जान्हवी कपूर से अपने रिश्ते को लेकर बातचीत की। उन्होंने जान्हवी को अपना दूसरा माता-पिता बताया। आइए जानते हैं ‘द आर्चीज’ अभिनेत्री ने क्या कहा?
विज्ञापन


माता-पिता की तरह हैं जान्हवी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक खुशी ने एक साक्षात्कार में जान्हवी कपूर के उनके जीवन में महत्व के बारे में साझा किया। जब अभिनेत्री से पूछा गया कि उन्हें अपनी बहन जान्हवी के बारे में सबसे ज्यादा क्या पसंद है, तो उन्होंने कहा कि जान्हवी उनके लिए दूसरे माता-पिता की तरह हैं। जो हमेशा प्यार और स्नेह जताती हैं। सबसे छोटी होने के कारण अभिनेत्री को प्यार और स्नेह दिखाने में कठिनाई होती थी, लेकिन जान्हवी ने उन्हें  प्रोत्साहित करके भावनाओं के बारे में और अधिक खुलकर बात करने के लिए प्रेरित किया।
Ulajh BO Collection Day 1: ओपनिंग डे पर ही 'उलझ' गई फिल्म की कमाई, जान्हवी को करना पड़ा छोटे आकंड़ों में संतोष
विज्ञापन

 
‘इंडिया कॉउचर वीक 2024’ के लिए जान्हवी ने दिए थे टिप्स
खुशी कपूर ने हाल ही में ‘इंडिया कॉउचर वीक 2024’ में पहली बार रैंप वॉक किया। उन्होंने बताया कि अपने पहले रैंप वॉक से पहले उन्होंने अपनी बड़ी बहन से मिली सलाह पर विचार किया। खुशी ने बताया कि जान्हवी ने उन्हें शांत रहने, वर्तमान में मौजूद रहने और संगीत सुनने के लिए प्रोत्साहित किया था।
विज्ञापन


खुशी कपूर का वर्क फ्रंट
खुशी कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह दो परियोजनाओं में व्यस्त हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह इब्राहिम अली खान के साथ ‘नादानियां’ और आमिर खान के बेटे जुनैद खान के साथ एक परियोजना पर काम कर रही हैं। 
Deadpool and Wolverine Collection Day 8: नई रिलीज पर भारी पड़ी एमसीयू की फिल्म, 8वें दिन भी कारोबार रहा शानदार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें