फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IFFI में कमल हासन से वर्षों बाद मिलीं खुशबू सुंदर और सुहासिनी, मास्टरक्लास के बाद शेयर किया एक्सपीरियंस

Sat, 22 Nov 2025 02:50 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Khushbu Sundar and Suhasini Met Kamal Haasan At IFFI: भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) में कई दिग्गज कलाकार सिनेमा को लेकर चर्चा कर रहे हैं। हाल ही में एक मास्टर क्लास के बाद खुशबू सुंदर ने कमल हासन के साथ सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट की। अपने एक्सपीरियंस शेयर किए। 
विज्ञापन
खुशबू सुंदर, सुहासिनी और कमल हासन - फोटो : इंस्टाग्राम@khushsundar
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इन दिनों गोवा में भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) चल रहा है। कई दिग्गज कलाकार इस फिल्म महोत्सव में शामिल हो रहे हैं। कई वर्षों बाद कमल हासन, एक्ट्रेस खुशबू सुंदर और सुहासिनी की मुलाकात हुई। इस मुलाकात का जिक्र एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पोस्ट पर किया। साथ ही सिनेमा काे लेकर मिली मास्टरक्लास को लेकर भी बात की। 

कमल हासन से सीखा बहुत कुछ 

विज्ञापन

अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में खुशबू सुंदर लिखती हैं, ‘भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) गोवा में अपनी दोस्त सुहासिनी के साथ एक सुपर मास्टरक्लास लेने का एक्सपीरियंस मिला। यहां पर सिनेमा के बारे में फिर से बहुत कुछ सीखने को मिला। साथ ही महान कमल हासन सर ने भी अपने विचार साझा किए। हम इस मास्टर के एक्साइटेड स्टूडेंट्स की तरह, उनकी बातों को समझ रहे थे।’ 

 

ये खबर भी पढ़ें: 'आज भी यह फिल्म दर्शकों से कनेक्ट करती है', IFFI 2025 में 'उमराव जान' की री-रिलीज पर बोले निर्देशक मुजफ्फर अली 

फिल्म फेस्टिवल में लगभग 21 मास्टरक्लास होंगी 
भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) 20 नवंबर से गोवा में शुरू हुआ। यह फिल्म फेस्टिवल 8 दिनों तक चलेगा। इसमें 80 देशों की 240 फिल्में दिखाई जाएंगी। इस फिल्म फेस्टिवल में कला अकादमी में 10 फॉर्मेट में 21 मास्टरक्लास, पैनल डिस्कशन होंगे। ऐसी ही एक मास्टरक्लास में खुशबू सुंदर, सुहासिनी मणिरत्नम शामिल हुईं। सिनेमा से जुड़े कई दिग्गज लोग इसी तरह की कई और मास्टर क्लास में शामिल होंगे। इस लिस्ट में विधु विनोद चोपड़ा, अनुपम खेर, आमिर खान, बॉबी देओल, रवि वर्मन, क्रिस्टोफर चार्ल्स कॉर्बोल्ड ओबीई, पीट ड्रेपर और श्रीकर प्रसाद जैसे नाम शामिल हैं।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें