क्रिकेटर स्मृति मंधाना ने मंगेतर पलाश मुछाल संग शादी से पहला खेला क्रिकेट मैच
- फोटो : इंस्टाग्राम@palriti_1822
कल यानी 23 नवंबर को क्रिकेटर स्मृति मंधाना और म्यूजिशियन पलाश मुछाल की शादी है। इससे पहले उनकी शादी से जुड़े फंक्शन के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं। पलाश और स्मृति ने दूल्हा और दुल्हन की अलग-अलग टीम बनाकर क्रिकेट मैच खेला।
दूल्हा और दुल्हन की अलग-अलग बनीं टीम
वायरल वीडियो में क्रिकेटर स्मृति मंधाना और म्यूजिशियन पलाश मुछाल ने दूल्हे की एक टीम बनाई और दुल्हन की अलग टीम बनी। इसके बाद दोनों टीमों का सामना हुआ। दोनों टीमों ने खास तरह की टी-शर्ट पहनी थी। टी-शर्ट पर लिखा, ‘दूल्हे की टीम’ और ‘दुल्हन की टीम’। यह क्रिकेट मैच काफी मजेदार रहा। आखिर में स्मृति की टीम ने मैच जीता और पलाश की टीम से हाथ मिलाया।
पलाश की टीम में शामिल हुए बाॅलीवुड के करीबी दोस्त
इस वीडियो में 'पंचायत' फेम एक्टर चंदन रॉय भी नजर आ रहे हैं। चंदन इस वेब सीरीज में सचिव सहायक विकास का किरदार निभाने के लिए जाने जाते हैं। इसके अलावा पलाश की टीम से डांस कोरियोग्राफर बॉस्को-सीजर ने भी मैच खेला। वहीं स्मृति की टीम में कई महिला क्रिकेटर्स भी शामिल हुई थीं।
यूजर्स ने भी दिए रिएक्शन
स्मृति मंधाना और पलाश मुछाल से जुड़े इस वायरल वीडियो में यूजर्स ने भी रिएक्शन दिए हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘स्मृति ने कहा होगा कि हमने कभी कोई टॉस जीता नहीं और कोई मैच हारा नहीं।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘ स्मृति ने तो पूरी इंडियन वुमन क्रिकेट टीम ही मैच में उतार दी।’ कई यूजर्स ने स्मृति की टीम को सपोर्ट किया। फैंस ने भी हार्ट इमोजी शेयर किए।
मेहंदी और शादी के कई फंक्शन बाकी हैं
बताते चलें कि अभी स्मृति और पलाश की शादी से जुड़े कई फंक्शन होने बाकी हैं। धीरे-धीरे कई फंक्शन के वीडियो सामने आएंगे। खासकर फैंस को उनके मेहंदी फंक्शन के वीडियो का इंतजार है। दोनों 23 नवंबर को शादी के बंधन में बंध जाएंगे और अपनी जिंदगी की एक नई शुरुआत करेंगे।