फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khushboo Sundar: एक्ट्रेस खुशबू सुंदर ने किया फैंस को अलर्ट, हैकर कर रहा है ट्विटर अकाउंट का गलत इस्तेमाल

Sat, 19 Apr 2025 09:04 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

शनिवार सुबह साउथ एक्ट्रेस खुशबू सुंदर ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया जिसमें बताया कि उनका एक्स (ट्विटर) अकाउंट हैक हो गया है। इस मामले को लेकर कुछ देर पहले भी एक्ट्रेस ने एक बड़ी जानकारी दी है। हैकर ने खुशबू से संपर्क करने का प्रयास किया है। 

विज्ञापन
खुशबू सुंदर - फोटो : इंस्टाग्राम@khushsundar
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खुशबू सुंदर साउथ इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं, साथ ही वह राजनीति में भी सक्रिय हैं। आज सुबह एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पेज के जरिए अपने फैंस के साथ एक जानकारी साझा की कि उनका ट्विटर अकाउंट हैक हाे गया। शाम को दोबारा खुशबू ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की और बताया कि हैकर उनके ट्विटर अकाउंट पर गलत इस्तेमाल कर रहा है, साथ ही हैकर ने एक्ट्रेस की टीम से भी संपर्क करने की कोशिश की है। 

 

विज्ञापन

खुशबू सुंदर की इंस्टाग्राम पोस्ट - फोटो : इंस्टाग्राम@khushsundar

क्रिप्टो करेंसी के लिए अकाउंट का यूज 
खुशबू इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके बताती हैं कि हैकर ने उनके ट्विटर अकाउंट का इस्तेमाल क्रिप्टो करेंसी के लिए किया है। उनका इस बात से कोई लेना-देना नहीं है। साथ ही साइबर क्राइम को भी इस बारे में एक्ट्रेस ने जानकारी दी है, अपनी पोस्ट उन्हें टैग की है। साथ ही अनुरोध किया है कि इस मामले में कार्यवाही की जाए। 

ये खबर भी पढ़ें: Shine Tom Chacko Bail: मलयालम अभिनेता शाइन टॉम चाको को मिली जमानत, ड्रग मामले में हुई थी गिरफ्तारी 

 

खुशबू सुंदर की इंस्टाग्राम पोस्ट - फोटो : इंस्टाग्राम@khushsundar

हैकर ने संपर्क किया 
खुशबू ने एक और इंस्टाग्राम पोस्ट की, जिसमें एक स्क्रीनशॉट साझा किया है। इसमें हैकर ने खुशबू की टीम से संपर्क करने की कोशिश की। हैकर ने यह तक लिखा कि एक्ट्रेस का ट्विटर अकाउंट उसके किसी काम नहीं आ रहा है।  

ये खबर भी पढ़ें: Bobby Simha: नशे में गाड़ी चलाने के आरोप में बॉबी सिम्हा का ड्राइवर गिरफ्तार, कार से छह वाहनों को मारी टक्कर 
विज्ञापन

कई सेलिब्रिटीज के ट्विटर अकाउंट हुए हैक
काफी समय से हैकर सेलिब्रिटीज को टारगेट कर रहे हैं। अब तक बॉलीवुड में भी कई सेलिब्रिटीज के ट्विटर अकाउंट हैक हुए। इसमें स्वरा भास्कर, श्रेया घोषाल जैसे नाम शामिल हैं। आम लोगों को भी ये हैकर टारगेट करते हैं, उनका अकाउंट हैक करते हैं।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें