फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Samantha Ruth Prabhu: तिरुपति मंदिर पहुंचीं सामंथा रुथ, डेटिंग की खबरों के बीच ये निर्देशक भी साथ दिखा

Sat, 19 Apr 2025 06:30 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सामंथा रूथ को हाल ही में तिरुपति मंदिर में देखा गया। वह मंदिर दर्शन के लिए अकेली नहीं पहुंचीं, एक्ट्रेस के साथ एक डायरेक्टर भी नजर आया। पिछले कई पब्लिक इवेंट्स में भी ये डायरेक्टर, एक्ट्रेस के साथ नजर आया है।
विज्ञापन
सामंथा रूथ प्रभु - फोटो : इंस्टाग्राम@samantharuthprabhuoffl
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ एक्ट्रेस सामंथा रूथ की नागा चैतन्य से शादी टूट गई, इनका तलाक हुए लंबा वक्त गुजर गया है। नागा चैतन्य ने शोभिता धुलिपाला से शादी कर ली है। अब सामंथा भी अपनी जिंदगी में आगे बढ़ रही हैं। एक डायरेक्टर के साथ उनकी डेटिंग की खबरें सामने आ रही हैं। इस डायरेक्टर के साथ सामंथा को तिरुपति मंदिर में भी देखा गया है। 

विज्ञापन


गुलाबी सूट में दिखीं सामंथा 
सामंथा रूथ का तिरुपति पहुंचने वाला एक वीडियाे सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह गुलाबी रंग का सूट पहने नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस का लुक काफी सिंपल दिखा। जिसे फैंस ने सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया। 

ये खबर भी पढ़ें: Samantha Ruth Prabhu: सामंथा ने फिल्म इंडस्ट्री में वेतन को लेकर उठाए सवाल, बोलीं- उनमें काफी अंतर है… 

राज निदिमोरु भी साथ नजर आए 
वायरल वीडियो में सामंथा रूथ के साथ डायरेक्टर राज निदिमोरु भी नजर आए। वह कई मौकों पर एक्ट्रेस के साथ नजर आ चुके हैं। इनकी डेटिंग की खबरों ने इसकी कारण से जोर पकड़ा है। राज निदिमोरु के साथ सामंथा ने एक सीरीज ‘सिटाडेल हनी बनी’ में काम किया। इस सीरीज को राज ने डीके साथ मिलकर बनाया था। सीरीज में वरुण धवन ने भी एक अहम किरदार निभाया था। 

विज्ञापन

 

ये खबर भी पढ़ें: Samantha Ruth Prabhu: सामंथा ने इसलिए ठुकरा दी करोड़ों की डील, हिंदी सिनेमा में वापसी के लिए जबर्दस्त तैयारी 

प्रोड्यूसर बन गईं सामंथा 
एक्टिंग करने के अलावा अब सामंथा रूथ ने बतौर प्रोड्यूसर भी करियर शुरू कर दिया है। अपने प्रोडक्शन हाउस की पहली फिल्म की घोषणा भी एक्ट्रेस ने हाल ही में की है। इसके अलावा वह एक सीरीज ‘रक्त-ब्रह्मांड’ में भी नजर आएंगी। इस सीरीज को लेकर एक्ट्रेस काफी एक्साइटेड हैं।

  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें