भोजपुरी अभिनेता खेसारी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक रील वीडियो साझा की, जिसमें वह अभिनेत्री यामिनी सिंह के साथ जमकर ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं। फैंस को खेसारी और यामिनी की जोड़ी बेहद पसंद आ रही हैं। लोगों ने इस पोस्ट के कमेंट सेक्शन में बाढ़ सी ला दी है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘ये हुई ना बात,क्या हिट जोड़ी है।’ वहीं, दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘बहुत ही खतरनाक डांस है।’ खेसारी मे भी फैंस के कमेंट्स के जवाब में ‘आई लव यू लिखा।’ खेसारी को अक्सर सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ बातचीत करते हुए देखा जाता है। फैंस भी खेसारी को जमीन से जुड़े हुए इंसान की तरह देखते हैं, जिसने भोजपुरी इंडस्ट्री में आने के लिए काफी संघर्ष किया है और वह अपने किसी भी बात से अपने फैंस को निराश नहीं करते हैं। इसलिए खेसारी की लोकप्रियता हर दिन बढ़ती ही जाती है।
https://www.instagram.com/reel/Cn6XYCIBNmG/?utm_source=ig_web_copy_link
बता दें कि खेसारी जल्द ही अभिनेत्री यामिनी के साथ बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। दोनों ने अपना आगामी फिल्म गॉड फादर की शूटिंग शुरू कर दी है। इसके अलावा खेसारी जल्द ही भोजपुरी फिल्म ‘संघर्ष 2’ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस मेघाश्री नजर आएंगी। इसके अलावा खेसारी ‘दुल्हनिया लंदन से लाएंगे’ में नजर आएंगे। फैंस को खेसारी की फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता है।
Love Story: मोहब्बत की बात से दामन में दाग तक, क्या है धोनी और लक्ष्मी के इश्क की हकीकत?