फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिट हुआ भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव का नया गाना ‘बोरो प्लस...’

Sun, 09 Dec 2018 01:01 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Lagawe Boro Plus
विज्ञापन
भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की नई फिल्म राजा जानी का गाना ‘बोरोप्लस...’ इन दिनों लोकप्रियता के रिकॉर्ड तोड़ रहा है। खेसारी लाल और प्रियंका के इस गाने को भोजपुरी के दीवाने खूब पसंद कर रहे हैं। खेसारी लाल के बारे में ये कहना गलत नहीं होगा कि उन्हें अपने फैंस को अपने पास रखने का हुनर आता है।
विज्ञापन


इस गाने में खेसारी लाल और प्रियंका सिंह की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। गाने के रिलीज होने के कुछ ही घंटों में इसे यूट्यूब पर दो लाख से भी अधिक व्यूज मिल चुके हैं। गाने में खेसारी लाल रूठी प्रियंका को मनाने की कोशिश कर रहे हैं। इसी दौरान ये गाना चल रहा होता है जिस पर दोनों का जबरदस्त परफॉर्मेंस देखते ही बनता है।

बताते चलें कि भोजपुरी सिनेमा की फिल्मों और गानों का एक खास दर्शक वर्ग है। खासकर टॉप भोजुपरी सितारों पवन सिंह, मोनालिसा, आम्रपाली, निरहुआ, खेसारीलाल जैसे अभिनेता के प्रति लोगों की दीवानगी इंटरनेट पर स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। उनके गानों के मिले व्यूज देखकर उनकी लोकप्रियता का अंदाजा लगा सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें