फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणवीर सिंह ने शेयर किया 'सिम्बा' का कॉमिक पोस्टर, सोशल मीडिया पर देखने को लगी होड़

Sat, 08 Dec 2018 09:39 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
ranveer singh - फोटो : bollywoodlife
विज्ञापन

हाल ही में अपनी गर्लफ्रेंड और बॉलीवुड की हिट एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण से शादी करने के बाद रणवीर सिंह अपनी अपकमिंग फिल्म सिम्बा की प्रमोशन में बिजी हैं। ऐसे में उन्होंने फिल्म सिम्बा का एक और पोस्टर शेयर किया है जो कॉमिक स्टाइल में है। बता दें कि फिल्म 28 दिसंबर को रिलीज होगी।

विज्ञापन


पिछले कुछ दिन पहले ही फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था जो उनके फैन्स को बहुत पसंद आया था। फिल्म में रणवीर एक घूसखोर और बाद में ईमानदार पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आएंगे। बात करें पोस्टर की तो रणवीर सिंह कड़क पुलिसिया अंदाज में कुर्सी पर बैठे हुए दिख रहे है और उनके हाथ में पिस्तौल से धुंआ निकल रहा है। इस मजेदार पोस्टर पर लिखा है, 'जो दे तो त्रास, त्याची मी घेतो क्लास'। यानी ये मराठी में लिखा है। इससे पहले अजय देवगन ने फिल्म सिंघम में आता माझी सटकली मराठी डायलॉग बोला था। 


फिल्म में सारा का चुलबुला अंदाज नजर आएगा। सारा बीते शुक्रवार को अपनी फिल्म 'केदारनाथ' के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू कर चुकी हैं लेकिन अब इस दूसरी फिल्म के साथ और धमाल मचाने की तैयारी में है। बता दें कि फिल्म का एक गाना आंख मारे 90 के दशक की फिल्म तेरे मेरे सपने का है जो रीमिक्स करके पेश किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें