साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार यश अपनी फिल्म केजीएफ और केजीएफ चैप्टर 2 को लेकर काफी फेमस हैं। कन्नड़ एक्टर यश की दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। आपको बता दें कि केजीएफ चैप्टर 2 ठीक एक साल पहले सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को लोगों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। फिल्म ने विश्व भर में धमाकेदार कमाई की थी। अब रिपोर्ट्स की मानें तो यश अपने अगले प्रोजेक्ट में राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक गीतू मोहनदास के साथ काम करते नजर आएंगे।
यश ने गीतू मोहनदास से मिलाया हाथ
हाल ही में, यश की अगली फिल्म के बारे में बात करते हुए एक सूत्र ने बताया, यश और गीतू मोहनदास पिछले एक साल से एक प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा कर रहे हैं। यश उनकी लाई फिल्म की कहानी और इसके कॉन्सेप्ट से इतने इंप्रेस हुए कि उन्होंने इसे करने के लिए तुरंत अपना मन बना लिया। जब हर कोई सोच रहा था कि यश अगली फिल्म के लिए इंडियन सिनेमा के सबसे बड़े निर्माताओं संग हाथ मिलाएंगे। उस दौरान यश ने सबको सरप्राइज करते हुए गीतू मोहनदास की इस फिल्म को चुना है।
Anupam Kher: 'मैं मरने नहीं वाला हूं..' क्यों निधन के चंद घंटों पहले सतीश कौशक ने अनुपम खेर से कही यह बात
राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित हैं गीतू मोहनदास
बता दें कि मलयालम सिनेमा की जानी-मानी निर्देशक गीतू मोहनदास की फिल्म लायर्स डाइस को राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था। साथ ही ये फिल्म 82वें ऑस्कर्स के लिए इंडिया की ऑफिशियल एंट्री भी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यश की फिल्म केजीएफ 2 के बाद उन्हें भारतीय सिनेमा के कई बड़े फिल्म निर्माताओं ने अपनी फिल्म के लिए अप्रोच किया था, लेकिन यश ने बगैर किसी जल्दबाजी के इन फिल्मों को ठुकरा दिया था। इन सब में यश ने फिल्म ब्रह्मास्त्र 2 से लेकर नितेश तिवारी की फिल्म रामायण को भी ठुकरा दिया था।
Prime Video: प्राइम वीडियो ने की सीरीज 'डांसिंग ऑन द ग्रेव' की घोषणा, दिल दहला देगी शकीरी की मर्डर-मिस्ट्री
केजीएफ 3 का है बेसब्री से इंतजार
आपको बता दें कि केजीएफ फिल्म के दोनों ही पार्ट बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट रहे थे। फिल्म ने जबरदस्त कमाई की थी। वहीं, केजीएफ चैप्टर 1 और केजीएफ चैप्टर 2 के बाद फैंस को केजीएफ चैप्टर 3 का ब्रेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म ने सिर्फ देश में ही नहीं विदेश में भी धूम मचाई थी।