अनिरुद्ध रविचंदर-काव्या मारन की शादी की तस्वीर
- फोटो : एक्स@anirudhofficial
कपल ने कहा- यह प्यार अपने साथ रखेंगे
काव्या और अनिरुद्ध रविचंदर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने शादी की झलकियां शेयर करते हुए लिखा है, 'आपका प्यार और आशीर्वाद हमारे लिए शब्दों से कहीं अधिक बढ़कर है। इतनी मोहब्बत देखकर हम अभिभूत हैं। दिल भर गया है। इस नई शुरुआत को और भी खास बनाने के लिए आप सभी का शुक्रिया। हम आपका ये बेशुमार प्यार अपने साथ रखेंगे।
अनिरुद्ध रविचंदर-काव्या मारन की शादी की तस्वीर
- फोटो : एक्स@anirudhofficial
काव्या और अनिरुद्ध ने 11 नवंबर, 2026 को ग्रीस में शादी रचाई। शादी में परिवार के सदस्य और कुछ करीबी दोस्त और रिश्तेदार शामिल हुए।
अनिरुद्ध रविचंदर-काव्या मारन की शादी की तस्वीर
- फोटो : एक्स@anirudhofficial
कपल की शादी में कई फिल्मी हस्तियां भी शामिल हुईं। सुपरस्टार रजनीकांत ने भी इस शादी में शिरकत की। अनिरुद्ध और काव्या ने इसकी झलक फैंस के साथ शेयर की है।
अनिरुद्ध रविचंदर-काव्या मारन की शादी की तस्वीर
- फोटो : एक्स@anirudhofficial
शादी की तस्वीरों में काव्या मारन काफी स्टाइलिश अंदाज में नजर आ रही हैं। उन्होंने वेस्टर्न ड्रेस पहनी है। वहीं, अनिरुद्ध का डैशिंग लुक भी काफी खास है।
अनिरुद्ध और काव्या की शामिल हुईं हस्तियां
- फोटो : @sunpictures
बता दें कि काव्या और रविचंदर की शादी के समारोह में कई दिग्गज शामिल हुए थे। सुपरस्टार रजनीकांत के अलावा तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एमके स्टालिन भी शादी में शामिल हुए। इस शादी समारोह में तमिल फिल्म इंडस्ट्री और राजनीति जगत के कई जाने-माने चेहरे शामिल हुए।
अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन
- फोटो : सोशल मीडिया
अनिरुद्ध के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्हें सबसे पहले बड़ी लोकप्रियता 'कोलावरी डी' गाने से मिली थी। इसके बाद उन्होंने धीरे-धीरे साउथ फिल्म इंडस्ट्री में अच्छी पकड़ बनाई। उन्होंने कैथी', 'लियो' और 'विक्रम' समेत कई हिट फिल्मों के लिए गाने और बैकग्राउंड म्यूजिक दिया। शाहरुख खान की 'जवान' का म्यूजिक भी इन्होंने ही तैयार किया। फिर, रजनीकांत की बीते साल आई 'कुली' का म्यूजिक दिया। हालिया काम की बात करें तो रजनीकांत की 'जेलर 2' में भी अनिरुद्ध का ही म्यूजिक है।