सोशल मीडिया पर मिले मजेदार कमेंट
पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन की इस पोस्ट पर यूजर्स ने मजेदार कमेंट किये। एक यूजर ने लिखा, ‘केविन को आधार कार्ड दे देना चाहिए।’ वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ‘क्या आप कोचिंग करियर से एक्टिंग करियर में जा रहे हैं?’ वहीं तीसरे यूजर ने कहा, ‘हा….हा….हा आपको नहीं पता कि आप इस लुक में कितने कूल लग रहे हैं।’
टाईगर सफारी में फोटो खींचते केविन पीटरसन।
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत पर किये कई पोस्ट
बीते कुछ दिनों से केविन पीटरसन भारत में हैं। वह अपने यूट्यूब चैनल के लिए अलग-अलग कंटेंट बना रहे हैं। पीटरसन ने सोशल मीडिया पर भारत से संबंधित पोस्ट, वीडियो और मीम्स अक्सर साझा किए हैं, जो देश की संस्कृति के प्रति उनके स्नेह और भारतीय प्रशंसकों के साथ उनके संबंधों को दर्शाते हैं।