फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kesari Veer: जारी हुआ 'केसरी वीर' का नया मोशन पोस्टर, योद्धा के रूप में नजर आए सूरज पंचोली

Sat, 26 Apr 2025 05:59 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kesari Veer New Poster Release: फिल्म 'केसरी वीर' का नया पोस्टर जारी किया गया है। इसमें सूरज पंचोली को योद्धा के रूप में दिखाया गया है। उन्होंने फिल्म की रिलीज की तारीख भी बताई है।
विज्ञापन
केसरी वीर का पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म 'केसरी वीर' के निर्माताओं ने फिल्म का नया मोशन पोस्टर जारी किया है। इसमें अभिनेता सूरज पंचोली को दिखाया गया है। पोस्टर पर लिखा है 'हमीरजी गोहिल के रूप में सूरज पंचोली'। सूरज पंचोली ने हाथ में त्रिशूल पकड़ा हुआ है और उनके शरीर पर लोहे की जंजीरें हैं। उनके शरीर में कहीं आग लगी है, तो कहीं से खून बह रहा है। पोस्टर में सूरज पंचोली काफी जोशीले अंदाज में नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

 

क्या है सूरज पंचोली का किरदार?
आपको बता दें कि फिल्म 'केसरी वीर' में सूरज पंचोली कई दूसरे कलाकारों के साथ सोमनाथ मंदिर की रक्षा के लिए योद्धा की भूमिका निभा रहे हैं। सूरज पंचोली फिल्म में हमीरजी गोहिल का किरदार निभा रहे हैं। वह 14वीं शताब्दी में सोमनाथ मंदिर को आक्रमणकारियों से बचाने के लिए जंग लड़े थे। फिल्म में सूरज पंचोली के अलावा सुनील शेट्टी और विवेक ओबेरॉय होंगे।
Deepika Ranbir: रणबीर के साथ रिश्ते पर बोलीं दीपिका, ब्रेकअप के बाद इस तरह खुद को संभाला

सूरज पंचोली ने बताई रिलीज की तारीख
मोशन पोस्टर रिलीज करते हुए इंस्टाग्राम पर सूरज पंचोली ने लिखा 'वीर हमीरजी गोहिल, रक्षक और गुमनाम योद्धा। सोमनाथ का रक्षक। हर-हर महादेव।' सूरज पंचोली ने फिल्म की रिलीज की तारीख भी बताई है। उन्होंने लिखा है 'दुनियाभर के सिनेमाघरों में 16 मई 2025 को रिलीज हो रही है।'
Anushka Virat: इस वजह से अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया लंदन में रहने का फैसला, सामने आई बड़ी वजह
विज्ञापन

केसरी वीर के बारे में
फिल्म 'केसर वीर' का मोशन पोस्टर पहले भी रिलीज हो चुका है। फरवरी में इसका टीजर भी रिलीज किया जा चुका है। पहले फिल्म की रिलीज की तारीख 14 मार्च 2025 तय की गई थी लेकिन अब फिल्म 16 मई को रिलीज होगी।  
फिल्म को प्रिंस थीमान निर्देशित कर रहे हैं। फिल्म के प्रोड्यूसर कानू चौहान हैं। फिल्म में सूरज पंचोली के अलावा सुनील शेट्टी और विवेक ओबेरॉय हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें