बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन के मशहूर टीवी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 16’ का मंगलवार को एक स्पेशल एपिसोड प्रसारित होगा। इस एपिसोड में 26/11 मुंबई आतंकी हमलों के बहादुर नायकों को सम्मानित किया जाएगा। यह एपिसोड 26/11 हमले की 16वीं वर्षगांठ पर प्रसारित होगा।
26/11 के ये नायक शो में आएंगे नजर
मंगलवार को प्रसारित होने वाले इस एपिसोड में फ्रंटलाइन वॉरियर विश्वास नागरे पाटिल, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, और संजय गोविलकर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हमले की रात के अपने अनुभवों को साझा करेंगे।
Chal Zero Par Chalate Hain: ‘जीरो से रिस्टार्ट’ का गाना ‘चल जीरो पर चलते हैं’ हुआ लॉन्च, जुगलबंदी ने मोहा मन
प्रोमो में ऑपरेशन के बारे में बताया
मंगलवार को शो की टीम द्वारा जारी एक प्रोमो में विश्वास नागरे पाटिल को देखा गया। जो हमले के दौरान दक्षिण मुंबई के डीसीपी थे। ताज होटल में हुए ऑपरेशन के बारे में उन्होंने जानकारी साझा की। हमले की रात को याद करते हुए विश्वास ने कहा, "उस रात मुझे एक कॉल आया जिसमें बताया गया कि ताज में ग्रेनेड विस्फोट और एके-47 से फायरिंग की आवाजें आ रही हैं। बुलेटप्रूफ जैकेट का इंतजार किए बिना, अमित और मैं पहले अंदर गए। जैसे ही हम सीढ़ियों के पास पहुंचे, हमने देखा कि तीन आतंकवादी हैवरसैक लेकर एके-47 से लैस थे। मैंने लड़ाई के लिए पोजिशन ली और तीन राउंड फायर किए, सर। एक गोली अबू अली नामक आतंकवादी को लगी। उनमें से हर एक के पास एक एके-47, छह डबल मैगजीन, 50 गोलियां और 20 से 25 ग्रेनेड थे। उनके प्लास्टिक बैग में 8 किलो आरडीएक्स बम थे, जिसे उन्होंने विस्फोट कर दिया।" उन्होंने आगे बताया कि किस तरह वह अपने युवा शहीद साथी का शरीर लेने के लिए दोबारा अंदर गए।
26/11 की 16वीं बरसी
आज 26/11 के आतंकी हमलों की 16वीं बरसी है। इस हमले में जिन जगहों को निशाना बनाया गया, उसमें लियोपोल्ड कैफे था, उसके बाद ताज होटल, नरीमन हाउस, ओबेरॉय ट्राइडेंट होटल और छत्रपति शिवाजी टर्मिनल और अन्य जगह। ये हमले लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों ने किए थे। इस हमले में 20 सुरक्षा बल कर्मियों और 26 विदेशियों सहित कम से कम 174 लोगों की जान चली गई और 300 से अधिक लोग घायल हुए थे।
Nagarjuna: नागार्जुन के घर दोहरी खुशियों का माहौल, नागा के बाद छोटे बेटे अखिल अक्किनेनी ने की सगाई