फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैटी पेरी ने पोस्ट की बॉयफ्रेंड जस्टिन ट्रूडो के साथ फोटोज, दोस्त मिरांडा संग खास अंदाज में नजर आईं सिंगर

Mon, 04 May 2026 11:29 AM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Katy Perry and Justin Trudeau: सिंगर कैटी पेरी ने अपने अप्रैल के दिनों के कुछ खास मूमेंट्स सोशल मीडिया पर शेयर किए। जिसमें वह अपने बॉयफ्रेंड जस्टिन ट्रूडो और अपनी दोस्त मिरांडा के साथ एंजॉय करती नजर आईं। 
विज्ञापन
कैटी पेरी और जस्टिन ट्रूडो - फोटो : इंस्टाग्राम -@Katyperry
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हॉलीवुड सिंगर कैटी पेरी और कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों को अक्सर एक दूसरे के साथ समय बिताते देखे जाते हैं। सिंगर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अपने बॉयफ्रेंड जस्टिन ट्रूडो और मॉडल मिरांडा केर के साथ तस्वीरें साझा की हैं। 
विज्ञापन


जस्टिन और दोस्तों के साथ बिताईं छुट्टियां
कैटी पेरी ने अपने बॉयफ्रेंड जस्टिन ट्रूडो  के साथ हॉलीडे की फोटोज साझा की। जिनमें वह और जस्टिन काफी नजदीक नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपनी 17 स्लाइड की तस्वीरों से ये बताने की कोशिश की है कि जस्टिन का उनके जीवन में आना कितना खास रहा है। फोटो में कैटी और जस्टिन एक समुद्र के किनारे खड़े हुए थे। अन्य फोटो में  एक और सेल्फी में पेरी मुस्कुराते हुए अपना सिर ट्रूडो के कंधे पर रखे हुए हैं। अगली फोटो में एक आचार का डिब्बा दिखाया गया है जिसमें उनके रिश्ते को मजेदार तरीके से पेश किया गया है। इसमें 'केटी और जस्टिन के पॉप + पॉलिसी पिकल्स' लिखा हुआ है। 

Katy Perry and Justin Trudeau - फोटो : इंस्टाग्राम- @KATY PERRY
अगली पोस्ट में मिरांडा के साथ तस्वीर
कैटी पेरी इंस्टाग्राम पर जो फोटो पोस्ट की हैं। उनमें वह अपनी दोस्त मॉडल मिरांडा केर के साथ दिखाई दे रही हैं। फोटो में जहां वह एक पेपर से बनी तितली दिखाई दे रही है। वहीं दूसरी तरफ प्लेन से उनका वीडियो और समुद्र तट पर बच्चों की कराटे क्लास जैसी अन्य फोटो भी हैं। इसके साथ ही सिंगर  ने कैप्शन दिया 'अप्रैल की बारिश मई के फूल लाती है।'

 

 
विज्ञापन

कैटी पेरी और जस्टिन - फोटो : एक्स
कैटी और ट्रूडो कर रहे हैं डेट 
बीते कुछ समय से कैटी पेरी और जस्टिन ट्रूडो को कई बार साथ में स्पॉट किया गया था। जुलाई के बाद दोनों के साथ होने की चर्चा शुरू हो गई थी।  जिसके बाद  दिसंबर 2025 को कपल मे इस रिश्ते को सार्वजनिक रूप से स्वीकार कर लिया था। दोनों लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप निभा रहे हैं। कैटी अमेरिका में रहती हैं और ट्रूडो कनाडा में। दोनों अपने बच्चों की खुशी और स्थिरता को सबसे ज्यादा महत्व देते हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें