फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या इस बार मेट गाला का हिस्सा नहीं होंगी प्रियंका चोपड़ा? इस काम में मसरूफ होने की वजह से लिया बड़ा फैसला

Sun, 03 May 2026 04:43 PM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Priyanka Chopra: इस साल प्रियंका चोपड़ा मेट गाला का हिस्सा नहीं होंगी। इस खबर ने लोगों का ध्यान खींचा है। वह हर साल नए लुक में मेट गाला में पहुंचती हैं।
विज्ञापन
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'वाराणसी' की शूटिंग में बिजी हैं। इस वजह से उन्होंने कई प्रोग्रामों में जाना रद्द कर दिया है। खबरें हैं कि काम के चलते वह इस साल मेट गाला में नहीं शामिल होंगी। यह बात इसलिए ज्यादा ध्यान खींच रही है क्योंकि रेड कार्पेट से उनका गहरा जुड़ाव रहा है। पिछले कुछ वर्षों में मेट गाला में प्रियंका दुनिया भर से आने वाले सबसे जाने-पहचाने चेहरों में से एक रही हैं। 

विज्ञापन

मेट गाला नहीं जाएंगी प्रियंका
वैरायटी इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, प्रियंका चोपड़ा मेट गाला 2026 में शामिल नहीं होंगी। यह इवेंट 4 मई को न्यूयॉर्क के मेट्रोपोलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में होने वाला है।
ब्रिटिश वोग के मुताबिक जब मेट गाला का प्रोग्राम चल रहा होगा तब वह शायद अंटार्कटिका में 'वाराणसी' की शूटिंग कर रही होंगी। मई के पहले सोमवार को अभिनेत्री बिजी हो सकती हैं।

प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
प्रियंका की राय
मेट गाला में मौजूद न होने को लेकर प्रियंका चोपड़ा ने कहा 'सच कहूं तो, सिर्फ दर्शक बनकर रहना भी उतना ही मजेदार हो सकता है।'

Sara Tendulkar: सचिन की बेटी को देख फैंस को क्यों याद आईं कियारा? वायरल वीडियो पर आए मजेदार कमेंट्स

खलेगी प्रियंका की गैरमौजूदगी
पिछले कुछ वर्षों में प्रियंका चोपड़ा ने मेट गाला में कई यादगार अपीयरेंस दिए हैं। अपने शानदार ट्रेंच कोट गाउन से लेकर बोल्ड काउचर लुक्स तक, वह लगातार रेड कार्पेट पर सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली सेलिब्रिटीज में से एक रही हैं। उनके अपीयरेंस अक्सर ग्लोबल पॉप कल्चर की बातचीत का हिस्सा बन जाते हैं। इस वजह से इस साल उनकी गैर-मौजूदगी महसूस की जाएगी।
विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
'वाराणसी' के बारे में
आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा जल्द ही एसएस राजामौली की फिल्म 'वाराणसी' में नजर आने वाली हैं। वह इसकी शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में उनके साथ महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन होंगे। यह फिल्म 7 अप्रैल 2027 को रिलीज हो सकती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें