फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Katrina Kaif: AI का कमाल! फर्राटेदार फ्रेंच बोलती कैटरीना का वीडियो देख सभी हैरान, यूजर्स बोले- यह खतरनाक है

Wed, 01 May 2024 04:42 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ का एक एआई द्वारा निर्मित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो देखकर अभिनेत्री के प्रशंसक हैरान हैं।
 
विज्ञापन
कैटरीना कैफ - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डीपफेक वीडियोज का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। कुछ दिनों पहले बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान और रणवीर सिंह का डीपफेक वीडियो वायरल हुआ था। अब बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ का एआई द्वारा निर्मित वीडियो वायरल हो रहा है। इस फर्जी वीडियो में कैटरीना फर्राटेदार फ्रेंच बोलती हुई दिखाई दे रही हैं। कैटरीना का यह वीडियो देख उनके प्रशंसक भी हैरान हैं।

 

इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा वीडियो

अभिनेत्री का डीपफेक वीडियो तेजी के साथ इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। एआई की मदद से बनाई गई इस वीडियो में अभिनेत्री धुआंधार फ्रेंच भाषा में बोल रही हैं। डीपफेक वीडियो में कैटरीना किसी किताब के बारे में बात कर रही हैं।

विज्ञापन

Karisma Kapoor: 'प्रेम कैदी' का एक सीन करते हुए पानी में डूबने लगे थे हरीश, करिश्मा ने मौके पर बचाई थी जान

 

फैन पेज से वीडियो किया गया साझा

जिस फैन पेज के द्वारा वीडियो साझा किया गया है। उसके मुताबिक यह वीडियो साल 2019 की है। वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है, ‘2019 में, कैटरीना कैफ और सलमान खान दोनों ने बीना काक जी के बुक लॉन्च ( साइलेंट सेंटिनल्स ऑफ रणथंभौर ) में भाग लिया था। सलमान और कैटरीना दोनों ही ‘मैंने प्यार क्यों किया’ फिल्म से उनके काफी करीब हैं। उन्होंने (बीना काक) उस फिल्म में सलमान की मां का किरदार निभाया था।’ कैप्शन में आगे लिखा गया है, ‘डिस्क्लेमर: फ्रेंच वाइस ओवर एआई द्वारा निर्मित है, लेकिन भाषण में कोई छेड़छाड़ नहीं की गई है। यह बिल्कुल मूल भाषण जैसा ही है।’

 

यूजर्स ने की जमकर आलोचना

वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही इसपर यूजर्स ने टिप्पणी करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा, ‘हे भगवान डीपफेक वीडियो बहुत डरावना है।’ वहीं एक और यूजर ने लिखा, ‘ये फ्रेंच बोल रही हैं या अरेबिक?’  

 

कैटरीना कैफ वर्क फ्रंट

अभिनेत्री के वर्क फ्रंट को देखें तो वह आखिरी बार श्रीराम राघवन की फिल्म ‘मेरी क्रिसमस’ में दिखी थीं। इस फिल्म को दर्शकों और आलोचकों की मिलीजुली प्रतिक्रिया मिली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Pankaj Tripathi: बहनोई के निधन के बाद गम में डूबे पंकज त्रिपाठी, अभिनेता ने काम से बनाई दूरी!

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें