फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhool Bhulaiyaa 3: 'भूल भुलैया 3' पर तेजी से चल रहा है काम, फिल्म के क्लाइमैक्स पर आया बड़ा अपडेट

Thu, 23 May 2024 07:44 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'भूल भुलैया' फ्रेंचाइजी की दोनों फिल्में सफल साबित हुई थी। दर्शक इसके तीसरे भाग को देखने के लिए उतावले हो रहे हैं। अब फिल्म के क्लाइमैक्स से जुड़ा बड़ा अपडेट सामने आया है।
विज्ञापन
अनीस बज्मी और कार्तिक आर्यन - फोटो : इंस्टाग्राम @kartikaaryan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कार्तिक आर्यन अपनी आने वाली फिल्म 'चंदू चैंपियन' से सुर्खियां बटोर रहे हैं। फिल्म की रिलीज की तारीख पास आती जा रही है। इसे 14 जून को रिलीज किया जाएगा। उनके फैंस इस फिल्म का तो इंतजार कर ही रहे हैं। साथ ही साथ उनकी नजरें 'भूल भुलैया 3' पर भी टिकी हुई है। इसी बीच, अब फिल्म को लेकर नया अपडेट भी सामने आ गया है।

विज्ञापन


7-10 दिन में शूट हो जाएगा क्लाइमैक्स
'भूल भुलैया' फ्रेंचाइजी की दोनों फिल्में सफल साबित हुई थी। दोनों ने दर्शकों का भरपूर मंनोरंजन किया था। यही वजह है कि दर्शक इसके तीसरे भाग को देखने के लिए उतावले हो रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का क्लाइमैक्स शूट किया जा रहा है। जाहिर है कि फिल्म पर बड़ी तेजी से काम किया जा रहा है। कहा जा रहा है कि क्लाइमैक्स को 7-10 दिन में शूट कर लिया जाएगा।

Shah Rukh Khan Health: चेकअप के लिए अस्पताल में भर्ती हुए शाहरुख खान; जांच के बाद दे दी गई छुट्टी
विज्ञापन


ये कलाकार आएंगे नजर
'भूल भुलैया 3' में कार्तिक आर्यन और तृप्ति डिमरी अभिनय करते नजर आएंगे। कार्तिक ने दूसरे भाग में भी काम किया था। वो इस फिल्म में रूह बाबा का किरदार अदा कर रहे हैं। वहीं, पहले भाग में मंजुलिका बनीं विद्या बालन भी 'भूल भुलैया 3' में वापसी कर रही हैं।
विज्ञापन


Shah Rukh Khan: शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान को डेट करना है टेढ़ी खीर, जानिए 'किंग खान' की शर्तें

इस साल दिवाली पर होगी रिलीज
फिल्म का निर्देशन अनीस बज्मी ने किया है। इसे 2024 की दिवाली पर रिलीज किया जाएगा। इस हॉरर कॉमेडी फ्रेंचाइजी का पहला भाग साल 2007 में रिलीज हुआ था। लंबे समय के बाद साल 2022 में 'भूल भुलैया 2' रिलीज हुई थी। फिल्म के पहले भाग में अक्षय कुमार ने मुख्य भूमिका अदा की थी।

Sonakshi Sinha: 'तिलस्मी बाहें' गाने को लेकर सोनाक्षी ने किया पोस्ट, बताया शूटिंग का अनुभव

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें