कार्तिक आर्यन की आगामी फिल्म भूल भुलैया 3 के ट्रेलर को उनके फैंस से जबर्दस्त प्रतिक्रिया मिली है। गुरुवार को उन्होंने इसके लिए अपने फैंस का आभार जताया है। ट्रेलर को मिली शानदार प्रतिक्रिया को देखते हुए फिल्म के निर्माताओं ने इसका नया पोस्टर जारी कर दिया है, जिससे फैंस का उत्साह फिल्म को लेकर और भी ज्यादा बढ़ गया है। अभिनेता ने फिल्म का नया पोस्टर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया है।
ट्रेलर को मिली जबर्दस्त प्रतिक्रिया के लिए कार्तिक ने जताया आभार
कार्तिक ने फिल्म का नया पोस्टर अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा करते हुए फैंस से मिले प्यार और समर्थन के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "इस शानदार प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद। ये दिवाली भूल भुलैया वाली।" इस नए पोस्टर में कार्तिक आर्यन के अलावा विद्या बालन, माधुरी दीक्षित, तृप्ति डिमरी, राजपाल यादव, संजय मिश्रा आदि कलाकार नजर आ रहे हैं। इस पोस्टर पर फैंस ने भी काफी प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक फैन ने लिखा, "रूह बाबा का जादू शुरू हो गया है।" वहीं एक अन्य ने लिखा, "ऐसा होना ही था"। इसके अलावा कई अन्य फैन ने लिखा कि वो फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
'बिग बॉस' में नजर आ चुकी हैं नब्बे के दशक की ये फिल्म अभिनेत्रियां
रूह बाबा बन फिर गुदगुदाएंगे कार्तिक
कुछ समय पहले ही फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है, जिसमें ये फिल्म सस्पेंस, हास्य और इस फ्रेंचाइजी की पुरानी यादों का मिश्रण लगती है। इसमें माधुरी दीक्षित एक सरप्राइज पैकेज के रूप में उभरी हैं। ट्रेलर में वह एक जगह विद्या बालन के साथ दिखाई देती हैं, जहां दोनों ही रूह बाबा को भ्रम में डाल देती हैं कि असली मंजुलिका कौन है। कार्तिक आर्यन एक बार फिर मस्तीवाले अंदाज में भूत भगाने वाले रूह बाबा बने नजर आ रहे हैं। फिल्म एक मनोरंजक हॉरर कॉमेडी फिल्म होने का दावा करती है, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार भी कर रहे हैं।
'जिगरा' की एडवांस बुकिंग में बढ़ोतरी, बिक गए इतने टिकट
सिंघम अगेन से भिड़ेगी 'भूल भुलैया 3'
'भूल भुलैया 3' अगले महीने दिवाली के मौके पर रिलीज होने वाली है। फिल्म 'भूल भुलैया' फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त है, जिसमें कई सितारे एक साथ नजर आएंगे। फिल्म में कार्तिक आर्यन, विद्या बालन, तृप्ति डिमरी, माधुरी दीक्षित, विजय राज, राजपाल यादव आदि कलाकार नजर आने वाले हैं। फिल्म 1 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जहां बॉक्स ऑफिस पर इसकी टक्कर रोहित शेट्टी की 'सिंघम अगेन' से होगी।
Hrithik Roshan: इन फिल्मों धमाल मचाते नजर आएंगे ऋतिक रोशन, एक्शन, रोमांस और थ्रिलर होगा भरपूर