नेपोटिज्म पर कार्तिक की राय
हाल ही में दिए साक्षात्कार में अभिनेता ने कहा कि उन्हें नेपोटिज्म के बारे में बात करना पसंद नहीं है, क्योंकि इसके बारे में पहले ही बहुत कुछ कहा जा चुका है। दरअसल, इंडस्ट्री में भाई-भतीजावाद का मुद्दा अक्सर गर्म रहता है और उसपर लंबी बहस होती रही है। यह हमेशा से ही बाहरी लोगों के साथ-साथ स्टार किड्स के बीच भी चर्चा का विषय रहा है।
इसे बदला नहीं जा सकता
कार्तिक ने कहा कि इस बारे में बात करने के लिए कुछ भी नहीं है। कार्तिक ने यह भी कहा कि यह इंडस्ट्री की प्रकृति है, जिसे बदला नहीं जा सकता और इसके लिए किसी को दोषी नहीं ठहराया जा सकता। यह प्रतिभा पर निर्भर करता है और इससे परे कुछ भी मायने नहीं रखता। उन्होंने आगे कहा कि कभी-कभी स्टार किड्स और बाहरी लोगों के लिए मौके हमेशा समान नहीं होते हैं और आप इसके बारे में कुछ नहीं कर सकते।
कार्तिक की आने वाली फिल्म
वहीं बात करें कार्तिक की हालिया फिल्म के बारे में तो वे कबीर खान की फिल्म 'चंदू चैंपियन' में नजर आए थे। यह फिल्म दिग्गज मुरलीकांत पेटकर की असल जिंदगी को पर्दे पर पेश करती है, जिन्होंने दुनियाभर में पहचान बनाई। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध में भी हिस्सा लिया था, जिसमें वे विकलांग हो गए थे, लेकिन इससे उनका हौसला नहीं टूटा और वे सारे दर्द पीछे छोड़कर वापस उठ खड़े हुए। कार्तिक अगली बार 'भूल भुलैया 3' में तृप्ति डिमरी के साथ नजर आएंगे। हिट हॉरर कॉमेडी की तीसरी फ्रैंचाइजी में विद्या बालन भी अहम भूमिका में हैं। यह अनीस बज्मी द्वारा निर्देशित है और टी-सीरीज फिल्म्स और सिने 1 स्टूडियो द्वारा निर्मित है।