फिल्म 'नागजिला' में कार्तिक आर्यन
- फोटो : इंस्टाग्राम@dharmamovies
कार्तिक के पास है दूसरी फिल्म
इस फिल्म के अलावा आर्यन खान फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' में नजर आने वाले हैं। फिल्म का निर्देशन समीर विद्वांस ने किया है। यह फिल्म सिनेमाघरों में वैलेंटाइन डे के पहले 13 फरवरी 2026 को रिलीज होगी। ये फिल्म रोमांटिक कॉमेडी होगी। हालांकि अभी इसकी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।
नाग का किरदार निभाएंगे कार्तिक
कार्तिक आर्यन के पास फिल्म 'नागजिला' भी है। फिल्म के बारे में जानकारी देते हुए कार्तिक आर्यन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर फिल्म का पहला पोस्टर जारी किया। पोस्टर शेयर करते हुए कार्तिक ने कैप्शन में लिखा 'इंसानों वाली फिल्में तो बहुत देख लीं, अब देखो नागों वाली फिल्म नागजिला। नागलोक का पहला कांड। फन फैलाने आ रहा हूं मैं, नाग पंचमी पर आपके नजदीकी सिनेमा में। 14 अगस्त 2026 को।'