कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे अपनी नई रिलीज हुई फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म को दर्शकों से ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिल रहा है। कार्तिक आर्यन ने जानकारी दी है कि उन्हें फिल्म का कौन सा सीन सबसे ज्यादा अच्छा लगा है। उस सीन को उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है और इसके बारे में लिखा है। आइए जानते हैं वह सीन कौन सा है?
कार्तिक आर्यन की पोस्ट में क्या है?
कार्तिक आर्यन ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का एक वीडियो क्लिप शेयर करते हुए लिखा है 'मेरा सबसे ज्यादा पसंदीदा सीन।' इस वीडियो में कार्तिक आर्यन जैकी श्रॉफ से गंभीर चर्चा कर रहे हैं। इस पर कई यूजर्स ने कमेंट किए हैं। एक यूजर ने लिखा है 'मैं आपको रे मेहरा के रूप में देखने गया था। इस फिल्म में मुझे आपका सोनू शर्मा चॉकलेटी बॉय वाला दौर फिर से देखने को मिला। आप जानते हैं कि दर्शक असल में क्या चाहते हैं।' एक दूसरे यूजर ने लिखा 'रे मेहरा के किरदार के लिए आपको इतना प्यार और तारीफ मिलते देखकर मेरा दिल एक ही समय पर खुश और भावुक हो रहा है।'
तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी
- फोटो : सोशल मीडिया
बॉक्स आफिस पर फिल्म की कमाई
आपको बता दें कि रोमांटिक फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। पहले दिन इसने बॉक्स ऑफिस पर 7.75 करोड़ रुपये से खाता खोला था। दूसरे दिन और तीसरे दिन इसने 5.25 और 5.50 करोड़ रुपये कमाए। चौथे दिन खबर लिखे जाने तक इसने 1.16 करोड़ रुपये कमा लिए। फिल्म का कुल कलेक्शन 19.66 करोड़ रुपये हो गया है।
फिल्म के बारे में
'तू मेरी मैं तेरा...' के निर्देशक समीर विद्वांस हैं। इसमें नीना गुप्ता भी अहम किरदार में हैं। इसे धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले प्रोड्यूस किया गया है।