फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandu Champion: चंदू चैंपियन की वजह से लोगों से दूर हो गए थे कार्तिक, अगली फिल्म की शूटिंग भी हुई प्रभावित

Tue, 11 Jun 2024 12:31 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कार्तिक आर्यन जल्द ही बायोग्राफिकल ड्रामा फिल्म 'चंदू चैंपियन' में नजर आने वाले हैं। इन दिनों वह फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं। इस बीच उन्होंने बताया है कि इस फिल्म की वजह से उनकी आगामी फिल्म भी प्रभावित हुई है। 
विज्ञापन
कार्तिक आर्यन - फोटो : इ्ंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कार्तिक आर्यन हिंदी फिल्मों में अपनी पहचान स्थापित कर चुके हैं। उन्होंने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में भी दी हैं। इस वक्त वह अपनी आगामी फिल्म 'चंदू चैंपियन' को लेकर चर्चा में हैं। उनकी यह फिल्म भारत के पहले पैरालिंपिक स्वर्ण पदक विजेता मुरलीकांत पेटकर के जीवन पर आधारित है, जिसके प्रमोशन में वह फिलहाल व्यस्त चल रहे हैं। इस बीच अभिनेता ने खुद पर इस भूमिका के हुए असर को लेकर बात की है।

विज्ञापन

 Nitanshi Goel: जब फूल के सामने घुटनों पर बैठ गए थे बिग बी! निताशी ने साझा किया बिग बी के साथ काम करने का अनुभव
लोगों से घुलना-मिलना हो गया था कम
हाल में ही एक इंटरव्यू के दौरान अभिनेता ने 'चंदू चैंपियन' में अपने किरदार और पेटकर की भूमिका में खुद को ढालने को लेकर बात की है। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस चुनौतीपूर्ण भूमिका की तैयारी के दौरान उनका लोगों से घुलना मिलना भी कम हो गया था। 'चंदू चैंपियन' की शूटिंग के बाद वह अपनी आगामी फिल्म 'भूल भुलैया 3' की शूटिंग में जुट गए थे। हालांकि, उन्हें उस किरदार से बाहर निकलने में थोड़ी मुश्किल हुई, क्योंकि वह 'चंदू चैंपियन' की तैयारी में दिल और आत्मा से जुड़ गए थे। 
विज्ञापन

आनंद आहूजा ने पत्नी सोनम का नाम अपनी जैकेट पर लिखवाया
विज्ञापन

'भूल भुलैया' भी हुई थी प्रभावित 
अभिनेता ने कहा कि मुरलीकांत पेटकर को पर्दे पर जीवंत करने के लिए उन्हें अपने शरीर को बदलना पड़ा। इस बदलाव के दौरान वह पूरी तरह से लोगों से दूर हो गए। उन्होंने कहा,"मैं एक असामाजिक जीवन जी रहा था। ऐसा नहीं है कि मैं पहले बहुत घुलता मिलता था, लेकिन इस प्रक्रिया के दौरान, मैं पूरी तरह लोगों से कट गया था और मुझे यह पसंद आने लगा।"। इसमें आगे जोड़ते हुए उन्होंने कहा कि इस वजह से उनकी आगामी फिल्म 'भूल भुलैया' भी प्रभावित हुई। 
Noor Malabika Death: नूर मालाबिका की मौत पर परिजनों ने तोड़ी चुप्पी, बताया- डिप्रेशन का शिकार थीं अभिनेत्री
चंदू के किरदार से बाहर निकलने में हुई मुश्किल
कार्तिक ने कहा कि जब वह अपनी आगामी फिल्म 'भूल भुलैया 3' की शूटिंग पर गए,  तो उन्हें 'चंदू चैंपियन' वाले जोन से बाहर निकलने में मशक्क्त करनी पड़ी। उन्होंने कहा, "मैं अनीस बज्मी के सेट पर गया, जैसे ही मैंने भूल भुलैया की शूटिंग शुरू की और अपना पहला सीन किया, तो मुझे बताया गया कि मेरी ऊर्जा कम हो गई है और मुझे इसे बढ़ाने की जरूरत है।"  अभिनेता ने आगे कहा कि वह इसके बाद सेट पर अपनी ऊर्जा बढ़ाने की कोशिश करते रहे, लेकिन कुछ समय बाद उन्हें लगा कि वह बहुत ज्यादा अभिनय कर रहे हैं। बताते चलें कि कार्तिक आर्यन की फिल्म 'चंदू चैंपियन' 14 जून को रिलीज होने वाली है। 
Mirzapur 3: 'मिर्जापुर 3' की रिलीज की तारीख से उठा पर्दा, इस दिन मचेगा कालीन भैया का भौकाल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें