कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'चंदू चैंपियन' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। फिल्म 14 जून को रिलीज होने के लिए तैयार है। यह फिल्म एथलीट मुरलीकांत पेटकर के जीवन पर आधारित है, जो भारत के पहले पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता है। इसके अलावा कार्तिक आर्यन एक और फिल्म की वजह से चर्चा में हैं, जिसे लेकर हाल ही में उन्होंने कुछ बातें साझा की है।