फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन कृतिका की हल्दी सेरेमनी में कार्तिक आर्यन ने किया जबरदस्त डांस, वायरल हो रहा वीडियो

Wed, 03 Dec 2025 08:41 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kartik Aaryan: बहन कृतिका की शादी के सभी कार्यक्रमों में कार्तिक आर्यन हिस्सा ले रहे हैं। हल्दी सेरेमनी में उन्होंने शानदार डांस से महफिल लूट ली है।
विज्ञापन
डांस करते हुए कार्तिक आर्यन - फोटो : इंस्टाग्राम @kartikaaryan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' को लेकर सुर्खियों में हैं। ऐसे में उनकी छोटी बहन कृतिका तिवारी की शादी होने वाली है। शादी से पहले सभी कार्यक्रमों में कार्तिक आर्यन बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। बहन की हल्दी सेरेमनी में कई मेहमानों के साथ कार्तिक आर्यन भी शामिल हुए। यहां उन्होंने जबरदस्त डांस किया और काफी खुश नजर आए। सोशल मीडिया पर उन्होंने इसकी तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं।
विज्ञापन

 
Trending Videos

कार्तिक की पोस्ट में क्या है?
इंस्टाग्राम पर कार्तिक आर्यन ने बहन की हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं। एक तस्वीर में कार्तिक आर्यन अपनी बहन के ऊपर फूल डाल रहे हैं। एक वीडियो में वह अपने दोस्तों के साथ डांस कर रहे हैं। इसे देख कर उनकी बहन जोर से हंसती हैं। तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हुए कार्तिक आर्यन ने कैप्शन में पीला दिल वाला इमोजी बनाया है।

'अमर सिंह चमकीला' के इस सीन को देखकर दिलजीत दोसांझ के छलके आंसू, अपने किरदार के बारे में की खुलकर बात

कृतिका, कार्तिक आर्यन - फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan
4 दिसंबर को होगी शादी
बताया जाता है कि कृतिका की हल्दी सेरेमनी और प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन मुंबई में हुआ। 4 दिसंबर को कृतिका की शादी है इसलिए कृतिका का परिवार ग्वालियर पहुंच गया है। कार्तिक आर्यन भी यहां नजर आए। 
विज्ञापन

कार्तिक आर्यन का वर्कफ्रंट
कार्तिक आर्यन जल्द ही फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 25 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसमें कार्तिक आर्यन के साथ अनन्या पांडे भी होंगी। इसका निर्देशन समीर विदवांस ने किया है। कार्तिक आर्यन फिल्म 'नागजिला' पर भी काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें