फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘तू मेरी मैं तेरा…’ का टीजर रिलीज, न्यू एज लव स्टोरी में खूब मंझे कार्तिक; अनन्या संग दिखीं जबरदस्त केमिस्ट्री

Sat, 22 Nov 2025 04:27 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kartik Aaryan Film Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri Teaser: कार्तिक आर्यन के जन्मदिन पर मेकर्स ने फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा…’ का टीजर रिलीज किया है। इसमें अनन्या पांडे के साथ उनकी केमिस्ट्री कमाल की लग रही है। 

विज्ञापन
फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा…’ का टीजर रिलीज - फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कार्तिक आर्यन के फैंस को उनके जन्मदिन पर बड़ा तोहफा मिला है। एक्टर की अपकमिंग फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा…’ का टीजर रिलीज हुआ। इसमें अनन्या और कार्तिक एक न्यू एज लव स्टोरी का हिस्सा बने हैं। जानिए, क्या खास है इस टीजर में।

विज्ञापन


हॉट लुक में कार्तिक की एंट्री 
फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा…’ के टीजर में कार्तिक आर्यन की एंट्री शानदार होती है। वह पहले ही सीन में शर्ट लेस नजर आते हैं। आगे अनन्या का भी बीच लुक देखने को मिलता है। फिर शुरू होती है इनके किरदारों के बीच नोक-झोंक। प्यार को लेकर दोनों का नजरिया अलग है। फिल्म में कार्तिक ने रे का किरदार निभाया है, वह एक बेफिक्र लड़का है। जबकि अनन्या रूमी का रोल रही हैं। जो नए जमाने के हुकअप कल्चर में 90 के दशक की लव स्टोरी तलाश रही है।



ये खबर भी पढ़ें: कार्तिक आर्यन संग जमेगी प्रतिभा रांटा की जोड़ी? फिल्म 'नागजिला' में सान्या मल्होत्रा को किया रिप्लेस
विज्ञापन


फिल्म की टैगलाइन है हटकर 
टीजर से पहले फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा…’ की एक टैगलाइन आती है। जिसमें लिखा है, 'अगर आपके पास जीने के अगला हफ्ता हो तो उसे जिंदगी के बेस्ट हफ्ते की तरह जिएं।' इस टैगलाइन के जरिए फिल्म की कहानी की एक परत खुलती है। टीजर में रोमांटिक और कॉमेडी से भरपूर नजर आ रही इस कहानी में क्या दर्द भी शामिल है। यह तो फिल्म रिलीज होने पर ही पता चलेगा।
विज्ञापन


कब रिलीज होगी फिल्म 
फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ को करण जौहर प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह फिल्म 25 दिसंबर यानी क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे के अलावा नीना गुप्ता, जैकी श्रॉफ, महिमा चौधरी, मुश्ताक खान और गौरव पांडे जैसे दिग्गज कलाकार भी नजर आएंगे।






 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें