फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kareena Kapoor Khan: करीना ने भाई को इस अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई, आदर जैन के लिए लिखा खास नोट

Mon, 05 Aug 2024 02:15 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

करीना कपूर ने अपने भाई आदर जैन को उनके जन्मदिन पर खास अंदाज में बधाई दी है। अभिनेत्री गर्मी की लंबी छुट्टी मनाने के बाद मुंबई वापस आ चुकी हैं। 
 
विज्ञापन
करीना कपूर ने आदर जैन को दी जन्मदिन की बधाई। - फोटो : इंस्टाग्राम @kareenakapoorkhan और @aadarjain
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री करीना कपूर खान ने अपने भाई आदर जैन को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है। सोमवार को करीना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आदर जैन की एक प्यारी सी तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ‘मेरे हैंडसम भाई को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। तुम्हें ढेर सारा प्यार।’ बता दें कि अदार रीमा जैन के बेटे हैं, जो भारतीय सिनेमा के दिग्गज राज कपूर और कृष्णा कपूर की सबसे छोटी बेटी हैं। अदार एक अभिनेता भी हैं। 
विज्ञापन


इस फिल्म से की थी आदर ने शुरुआत
आदर जैन करीना के भाई होने के साथ-साथ एक अभिनेता भी हैं। उन्होंने अभिनय के क्षेत्र में ‘कैदी बैंड’ से कदम रखा था। इसके बाद वह साल 2021 में आई फिल्म ‘हैलो चार्ली’ में भी नजर आएं। आदर ‘ऐ दिल है मुश्किल’ में बतौर सहायक निर्देशक काम कर चुके हैं। आदर करीना कपूर, करिश्मा कपूर और रणबीर कपूर के फुफेरे भाई हैं।
Filmfare Awards South: जानें अवॉर्ड जीतने वाली फिल्मों का बॉक्स ऑफिस का हाल, एक ने कमाए थे दो करोड़ से भी कम
विज्ञापन

 
विज्ञापन

छुट्टियों से वापस लौटे सैफ-करीना
बता दें कि करीना कपूर अपने परिवार के साथ पिछले कुछ दिनों से गर्मी की छुट्टियां मान रही थीं। अब अभिनेत्री वापस मुंबई लौट आई हैं। उन्हें अपने परिवार के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। इस दौरान वह काले आउटफिट में दिखीं। उनके साथ अभिनेता सैफ अली खान और बच्चे भी नजर आएं।

करीना कपूर का वर्क फ्रंट
अभिनेत्री करीना कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह मशहूर निर्देशक मेघना गुलजार की नई फिल्म दायरा में नजर आएंगी। उनकी फिल्मों की लिस्ट में रोहित शेट्टी की ‘सिंघम अगेन’ भी है। सिंघम अगेन' में अजय देवगन, अर्जुन कपूर, दीपिका पादुकोण, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और रणवीर सिंह भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसके अलावा अभिनेत्री की पाइपलाइन में 'द बकिंघम मर्डर्स' भी है। फिल्म को असीम अरोड़ा, कश्यप कपूर और राघव राज कक्कड़ ने लिखा है। इसे बालाजी टेलीफिल्म्स और टीबीएम फिल्म्स ने शोभा कपूर, एकता आर कपूर और करीना कपूर खान के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म के साथ करीना बतौर प्रोड्यूसर डेब्यू कर रही हैं।
Madhuri Dixit: नागेश कुकुनूर की 'मिसेज देशपांडे' में नजर आएंगी माधुरी दीक्षित! निभाएंगी सीरियल किलर का किरदार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें