फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करीना कपूर @46: शूटिंग शुरू करने से चार दिन पहले छोड़ी डेब्यू फिल्म, कैसे राज कपूर की ‘सिद्धिमा’ बनीं ‘करीना’?

Mon, 21 Sep 2026 08:30 AM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kareena Kapoor Khan Birthday: बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर 21 सितंबर को अपना 46वां जन्मदिन मना रही हैं। आइए आपको एक्ट्रेस की लाइफ से जुड़े कुछ अनसुने किस्सों के बारे में बताते हैं।
विज्ञापन
करीना कपूर के 46वें जन्मदिन पर पढ़ें उनसे जुड़े किस्से - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड की 'बेबो' यानी करीना कपूर खान सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि एक ब्रांड हैं। कपूर खानदान की पांचवीं पीढ़ी की यह अदाकारा पिछले ढाई दशकों से हिंदी सिनेमा पर राज कर रही हैं। पर्दे पर उनका बिंदास अंदाज हो या निजी जिंदगी में उनके फैसले करीना हमेशा चर्चा में रही हैं। आज 21 सितंबर को एक्ट्रेस अपना 46वां जन्मदिन मना रही हैं। ऐसे में आइए आपको उनकी लाइफ से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्सों के बारे में बताते हैं।
विज्ञापन

करिश्मा कपूर मा बबीता और बहन करीना के साथ - फोटो : सोशल मीडिया
राज कपूर ने रखा था ये नाम
करीना कपूर का जन्म 21 सितंबर, 1980 को हिंदी सिनेमा के सबसे प्रतिष्ठित परिवार में से एक कपूर खानदान में हुआ। वह राज कपूर की पोती और रणधीर-बबीता की बेटी हैं। खास बात ये है कि उनके दादा राज कपूर ने एक्ट्रेस का नाम 'सिद्धिमा' रखा था। लेकिन मां ने बुक एना कैरेनीना से प्रेरित होकर नाम बदल दिया और करीना रख दिया।

करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
करीना ने बीच में छोड़ी पढ़ाई
  • करीना की शुरुआती पढ़ाई मुंबई के जमनाबाई नरसी स्कूल और देहरादून के वेल्हम गर्ल्स स्कूल से हुई। 
  • इसके बाद अभिनेत्री ने मुंबई के मिठीबाई कॉलेज में कॉमर्स की पढ़ाई की। हालांकि, उन्होंने डिग्री पूरी नहीं की। 
  • करीना ने हार्वर्ड समर स्कूल से माइक्रो कंप्यूटर का तीन महीने का कोर्स भी किया था।
  • फिर उन्होंने मुंबई के गवर्नमेंट लॉ कॉलेज में दाखिला लिया। लेकिन एक्टिंग में करियर बनाने के लिए उन्होंने पढ़ाई बीच में छोड़ दी। 
  • हाल ही में एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने 11वीं तक पढ़ाई की है।  

करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
ऋतिक की फिल्म से क्यों हुईं बाहर?
करीना कपूर के डेब्यू की कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं है। राकेश रोशन अपनी फिल्म 'कहो ना प्यार है' से अपने बेटे ऋतिक रोशन और करीना कपूर को लॉन्च करने वाले थे। करीना ने फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी थी और एक-दो सीन शूट भी कर लिए थे।

ऐसे बताया जाता है कि शूटिंग शुरू होने के कुछ ही दिनों बाद करीना की मां बबीता और निर्देशक राकेश रोशन के बीच फिल्म की स्क्रिप्ट और करीना के रोल के महत्व को लेकर विवाद हो गया। बबीता को लगा कि फिल्म का पूरा फोकस ऋतिक पर है और करीना को स्क्रीन स्पेस कम मिल रहा है।

करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
किस फिल्म से करीना ने किया डेब्यू?
बबीता ने बिना किसी झिझक के करीना को इस प्रोजेक्ट से बाहर निकाल लिया। इसके तुरंत बाद करीना को साल 2000 में जे.पी. दत्ता की फिल्म 'रिफ्यूजी' मिल गई, जिसमें उन्हें अभिषेक बच्चन के साथ काम करने का मौका मिला। हालांकि, 'कहो ना प्यार है' ब्लॉकबस्टर साबित हुई और अमीषा पटेल रातों-रात स्टार बन गईं, जबकि 'रिफ्यूजी' बॉक्स ऑफिस पर लगभग फ्लॉप रही।

करीना के यादगार किरदार - फोटो : अमर उजाला
करीना के ये किरदार भी रहे फेमस
करीना कपूर खान ने अपने फिल्मी करियर में कई किरदार निभाए। इनमें से कई किरदार लोगों को आज भी याद हैं...
  • फिल्म हीरोइन की माही अरोड़ा
  • फिल्म तलाश की सिमरन 
  • फिल्म बजरंगी भाईजान की रसिका
  • फिल्म वीरे दी वेडिंग की कालिंदी पुरी
  • फिल्म ऐतराज की प्रिया
  • फिल्म सिंघम रिटर्न्स की अवनि
  • फिल्म बॉडीगार्ड की दिव्या
  • फिल्म क्रू की जैस्मिन

करीना कपूर और शाहिद कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
करीना ने सेट किया जीरो साइज ट्रेंड
साल 2008 में आई फिल्म 'टशन' के लिए करीना ने भारत में 'साइज जीरो' का ट्रेंड शुरू किया। बिकिनी सीन के लिए उनका यह ट्रांसफॉर्मेशन देशभर में चर्चा का विषय बना। हालांकि, बाद में करीना ने माना कि उस दौरान वे बहुत सख्त डाइट पर थीं और शूटिंग के दौरान एक बार सेट पर बेहोश भी हो गई थीं।

कैसी रही करीना की लव लाइफ?
करीना कपूर की पर्सनल लाइफ हमेशा मीडिया की सुर्खियों में रही है। करियर के शुरुआत में अभिनेत्री का नाम ऋतिक रोशन के साथ जुड़ा। दोनों ने साथ में 'कहो ना प्यार है', 'यादें', 'कभी खुशी कभी गम' और 'मैं प्रेम की दिवानी हूं' जैसी फिल्मों में काम किया। हालांकि, दोनों स्टार्स में से कभी किसी ने इस पर कोई रिएक्शन नहीं दिया।

इसके बाद करीना कपूर अभिनेता शाहिद कपूर को डेट करने लगीं। साल 2004 में फिल्म 'फिदा' के सेट पर करीना और शाहिद कपूर करीब आए। करीना ने खुद एक इंटरव्यू में कबूल किया था कि उन्होंने शाहिद को प्रपोज करने के लिए खुद पहल की थी और कई बार फोन व मैसेज किए थे। 

उस दौर में जब बॉलीवुड स्टार्स अपने रिलेशनशिप छुपाते थे, करीना और शाहिद ने खुलकर अपने प्यार का इजहार किया। दोनों अवॉर्ड शो, टॉक शो और इंटरव्यू में साथ नजर आते थे। फिर लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों के रास्ते अलग हो गए।

सैफ अली खान-करीना कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
कैसे हुई सैफ से मुलाकात?
शाहिद से अलग होने के बाद करीना 2007-08 में फिल्म 'टशन' की शूटिंग के लिए लद्दाख और ग्रीस में थीं। यहीं उनकी नजदीकियां अपने से 10 साल बड़े सैफ अली खान से बढ़ीं। सैफ ने करीना के प्रति अपने प्यार को जताने के लिए अपने हाथ पर हिंदी में 'करीना' नाम का टैटू बनवाया, जिसने उस समय काफी सनसनी मचाई थी। दोनों ने शादी से पहले लगभग 5 साल तक लिव-इन रिलेशनशिप में रहने का फैसला किया। 16 अक्टूबर, 2012 को दोनों ने एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी कर ली।

मदरहुड, नाम पर विवाद और कमबैक
शादी के बाद भी करीना ने अपने काम को कभी रुकने नहीं दिया। उन्होंने बॉलीवुड की उस सोच को बदला कि शादी या मां बनने के बाद हीरोइन का करियर खत्म हो जाता है। दिसंबर 2016 में करीना ने अपने बड़े बेटे तैमूर को जन्म दिया। बेटे का नाम तैमूर रखने पर सोशल मीडिया पर भारी विवाद हुआ और लोगों ने उन्हें ट्रोल किया। 

करीना और सैफ ने इस विवाद पर शांति बनाए रखी और स्पष्ट किया कि तैमूर का अरबी में मतलब 'लोहा' होता है और उनका मकसद किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था। तैमूर के जन्म के बाद भारत में पैपराजी कल्चर अपने चरम पर पहुंचा। तैमूर देश के सबसे लोकप्रिय स्टार किड बन गए।
  • फरवरी 2021 में करीना ने अपने दूसरे बेटे जहांगीर (जेह) को जन्म दिया। 
  • इस बार भी नाम को लेकर थोड़ी बयानबाजी हुई।
  • करीना ने अपनी दोनों प्रेग्नेंसी के दौरान काम करना बंद नहीं किया। 
  • उन्होंने बेबी बंप के साथ फैशन वीक में रैंप वॉक किया, विज्ञापन शूट किए और फिल्में कीं।

करीना कपूर खान - फोटो : इंस्टाग्राम@kareenakapoorkhan
क्यों संजय लीला भंसाली से हुई अनबन?
संजय लीला भंसाली फिल्म 'देवदास' में पारो के रोल के लिए पहले करीना का स्क्रीन टेस्ट ले चुके थे। करीना को लगा कि उन्हें रोल मिल गया है, लेकिन बाद में भंसाली ने ऐश्वर्या राय को साइन कर लिया। इस बात से करीना काफी नाराज हुई थीं और उन्होंने भंसाली के साथ काम न करने की कसम तक खाई थी। हालांकि, बाद में दोनों के रिश्ते ठीक हो गए।

ब्लॉकबस्टर फिल्में रिजेक्ट करने का रिकॉर्ड
करीना को बॉलीवुड की 'रिजेक्शन क्वीन' भी कहा जा सकता है। उन्होंने कई ऐसी फिल्में छोड़ीं जो बाद में ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर बनीं। इनमें से कुछ हैं...
  • कहो ना प्यार है
  • कल हो ना हो
  • गोलियों की रासलीला राम-लीला
  • चेन्नई एक्सप्रेस
विज्ञापन

करीना कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड की गॉसिप क्वीन हैं करीना?
करण जौहर और रणबीर कपूर कई बार कह चुके हैं कि बॉलीवुड में किसकी लाइफ में क्या चल रहा है, इसकी सबसे सटीक खबर करीना कपूर के पास होती है। करण जौहर के मुताबिक, करीना और रणबीर का एक सीक्रेट व्हाट्सएप ग्रुप है जहां वे पूरी इंडस्ट्री की गॉसिप शेयर करते हैं।

ओटीटी पर नया अवतार
अपने करियर के 25वें साल के करीब पहुंचते हुए भी करीना ने खुद को नए दौर के हिसाब से ढाला है। सुजॉय घोष की फिल्म 'जाने जान' से उन्होंने ओटीटी डेब्यू किया और 'द क्रू' जैसी फिल्म से साबित किया कि वे आज भी बॉक्स ऑफिस पर अपने दम पर फिल्में खींच सकती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें