फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karan Johar: करण ने रणवीर सिंह को बताया ‘धूमकेतु’, जन्मदिन पर लिखा एक लंबा नोट; बोले- ऐसे ही उछलते रहो

Sun, 06 Jul 2025 01:55 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ranveer Singh Birthday: रणवीर सिंह के जन्मदिन के मौके पर हर कोई उन्हें विश कर रहा है। इस मौके पर करण जौहर ने एक्टर के लिए एक स्पेशल पोस्ट लिखा है।
विज्ञापन
रणवीर सिंह और करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के एनर्जी स्टार रणवीर सिंह आज अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर इंडस्ट्री से जुड़े सितारे उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। इसी क्रम में निर्माता-निर्देशक करण जौहर ने भी रणवीर सिंह को शुभकामनाएं दी हैं। करण ने रणवीर के लिए एक लंबा सा नोट लिखा है। करण ने रणवीर को एक वफादार बेटा, एक भाई और एक पति बताते हुए बताया कि वह पत्नी व अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की मुस्कान के लिए क्या करते हैं।

करण ने रणवीर को बताया चमकता सितारा

विज्ञापन

करण जौहर ने रणवीर सिंह को कई उपल्धियां दीं। उन्होंने रणवीर को धूमकेतु, फैशन इंस्टा बताते हुए रणवीर की तारीफ में लंबे कसीदे पढ़े। करण ने रणवीर के अलग-अलग लुक की कई तस्वीरें भी शेयर की हैं। उन्होंने यह भी कहा कि रणवीर के पास सोने का दिल है और वह लोकप्रियता से परे दयालु और गर्मजोशी से भरे इंसान हैं। करण ने अपनी पोस्ट में लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो रणवीर सिंह। उत्साही आत्मा, रात में एक धूमकेतु की तरह चमकता हुआ सितारा, हर कदम पर मिलती सफलता। रणवीर चलता है तो दुनिया करीब आती है।”


विज्ञापन

करण जौहर और रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

‘हैरान कर देता है रणवीर का अभिनय’
रणवीर को फैशनिस्टा बताते हुए करण ने लिखा, “एक बोल्ड और शानदार फैशनिस्टा, सिल्कन सूट और सेक्विन स्टैंड, सपनों और स्वभाव से सजे एक कैनवास पर हर ड्रेस खूबसूरत लगती है। उसे परवाह नहीं है। फिर भी गहराई से यह आदमी सामने आता है। उसके भीतर सोने का दिल है। जीवन से बड़ा लेकिन प्रसिद्धि से परे दयालु। उसकी हंसी गर्मियों के आसमान की तरह घूमती है, वो अपनी आंखों से अलग-अलग रूप बदल सकता है। हजारों आवाजें, रंग और तरीके, उनका अभिनय हमें हैरान कर देता है।

दीपिका की मुस्कान के लिए वो कुछ भी करता है
करण ने रणवीर को एक पागलपन से भरा राजकुमार बताया। उन्होंने कहा कि उसकी जड़ें गहरी हैं। वह मजाक करता है, डांस करता है, उछलता-कूदता है। वो इस दुनिया का एक बेपरवाह और जीवंत राजकुमार है। एक वफादार बेटा, एक भाई, पति, सब कुछ उसमें हैं। दीपिका की मुस्कान के लिए और माता-पिता के गर्व के लिए वो कुछ भी करता है।

दोस्तों के लिए हमेशा खड़े रहते हैं रणवीर
करण ने आगे दोस्तों के लिए रणवीर को हमेशा खड़े रहने वाला बताते हुए कहा उन दोस्तों के लिए जो जानते हैं कि वह कभी नहीं छुपेगा, वह अपना सब कुछ देता है। तो रणवीर के लिए बॉलीवुड के नीले रंग में एक इंद्रधनुष फूट पड़ा। वो ऐसे ही हमेशा उछलते रहे हैं और गाते रहें। लॉर्ड ऑफ ब्लिंग को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें