फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baaghi 4: करण जौहर ने ‘बागी 4’ के लिए टाइगर श्रॉफ को दी शुभकामनाएं, साजिद को बताया दूरदर्शी

Mon, 18 Nov 2024 06:41 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Baaghi 4: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की आगामी फिल्म ‘बागी 4’ की घोषणा इसके पहले पोस्टर के साथ कर दी है। यह फिल्म टाइगर श्रॉफ अभिनीत 'बागी' की चौथी किस्त है। 
विज्ञापन
बागी 4 - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की आगामी फिल्म ‘बागी 4’ की घोषणा इसके पहले पोस्टर के साथ कर दी है। यह फिल्म टाइगर श्रॉफ अभिनीत 'बागी' की चौथी किस्त है। फिल्म के पहले पोस्टर के सामने आने के बाद करण जौहर ने शुभकामनाएं दी हैं। 
विज्ञापन


 

करण जौहर - फोटो : इंस्टाग्राम @karanjohar
करण को है ‘बागी 4’ का इंतजार
करण ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी साझा करते हुए लिखा, "दूरदर्शी साजिद...नाडियाडवाला और टाइगर जैकी श्रॉफ के साथ उनके घातक संयोजन और एक ब्लॉकबस्टर यात्रा की शुरुआत के लिए बधाई।" करण के इस पोस्ट से लगता है कि वह इस फिल्म के लिए उत्साहित हैं।
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: अपने बच्चे को दूध नहीं पिला पाएगी अभिरा, क्या जागेगी रूही की ममता?

 

करण जौहर - फोटो : इंस्टाग्राम
टाइगर श्रॉफ का दिखा खूंखार अंदाज
सोमवार को निर्माताओं ने 'बागी 4' से टाइगर श्रॉफ का दिलचस्प पोस्टर साझा करते हुए फिल्म की घोषणा की। पोस्टर में टाइगर हाथ में चाकू और पास में शराब की बोतल लिए टॉयलेट सीट पर बैठे नजर आ रहे हैं। उनका चेहरा, दीवारें और फर्श खून से सना हुआ है। जबकि उनके चारों ओर कई शव पड़े हैं। 'बागी 4' का निर्देशन कन्नड़ फिल्म निर्माता ए हर्षा करेंगे, यह उनकी बॉलीवुड में पहली फिल्म है। फिल्म का निर्माण साजिद नाडियाडवाला ने नाडियाडवाला ग्रैंडसन बैनर तले किया है और यह 5 सितंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 
विज्ञापन

करण जौहर - फोटो : इंस्टाग्राम @ karanjohar
'बागी' फ्रेंचाइजी
'बागी' फ्रेंचाइजी की शुरुआत वर्ष 2016 में हुई थी। इसका निर्देशन सब्बीर खान ने किया था। फिल्म में टाइगर श्रॉफ, श्रद्धा कपूर और सुधीर बाबू मुख्य भूमिकाओं में थे। दूसरी किस्त, 'बागी 2' वर्ष 2018 में आई थी। अहमद खान द्वारा निर्देशित यह तेलुगु फिल्म 'क्षणम' की रीमेक थी। इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ के साथ दिशा पटानी, मनोज बाजपेयी और रणदीप हुड्डा भी नजर आए थे।

Kanguva: सूर्या को ट्रोल करने वालों पर बरसे निर्देशक एरा सारावणन, लंबा-चौड़ा नोट लिखकर जाहिर किया गुस्सा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें